सेट पर ही एक दूजे के इश्क में फना हो गए थे Barkha-Indraneil, 13 साल की शादी से पहले ऐसे हुई थी फिल्मी Lovestory की शुरुआत

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Apr 28, 2023, 11:19 AM IST

Barkha Bisht and Indraneil Sengupta Love Story: टीवी के फेवरेट कपल्स की लिस्ट में शूमार बरखा बिष्ट और इंद्रनील सेनगुप्ता अपनी 13 साल की शादी तोड़, जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। टीवी सेट पर मिले बरखा और इंद्रनील ने शादी से पहले एक दूसरे को डेट किया, दोनों की लवस्टोरी भी बहुत ही फिल्मी और रोमांटिक है। यहां देखें बरखा और इंद्रनील सेनगुप्ता की प्रेमकहानी और आखिर क्या है दोनों के तलाक की वजह।

Barkha Bisht and Indraneil Sengupta Love Story: टीवी और फिल्मी जगत में अच्छा नाम कमाने वाले बरखा बिष्ट (Barkha Bisht) और इंद्रनील सेनगुप्ता (Indraneil sengupta) इन दिनों खूब सुर्खियों में है। एक्टिंग नहीं बल्कि आज कल सेनगुप्ता परिवार के आपसी मतभेदों ने मीडिया का दरवाज़ा खटखटाया है। दरअसल पति इंद्रनील से 2 साल तक अलग रहने के बाद, बीते दिनों बरखा सेनगुप्ता ने तलाक की (Barkha sen divorce) खबर को लेकर चुप्पी तोड़ी है। दोनों ने 13 साल के खुशहाल शादीशुदा जीवन को तलाक लेकर अंत करने का बड़ा फैसला लिया है, और इसी फैसले की खबर ने चारों तरफ खूब आग पकड़ ली है।

Barkha bisht sengupta, indraneil sen, barkha bisht divorce

Barkha bisht sengupta and indraneil sengupta love story in hindi separation divorce news

बरखा और इंद्रनील की 11 साल की बहुत प्यारी सी बेटी भी है जिसका नाम मीरा है। 13 साल तक प्यार और तरकार भरी शादी को दोनों ही बरखा और इंद्रनील ने बड़े दिल से सींचा था, हालांकि रिश्तों में दरारा आने के बाद तलाक का फैसला दोनों के लिए ही काफी कठिन रहा है। डिवोर्स और सेपरेशन (Barkha Bisht separation) से पहले बरखा और इंद्रनील ने एक दूसरे को कुछ अर्से तक डेट किया था और फिर शादी के बंधन में बंधे थे। टीवी के सबसे पसंदीदा कपल्स के रूप में मशहूर बरखा-इंद्रनील की जोड़ी रोमांस के मामले में खूब आगे थी। यहां देखें कैसे हुई थी दोनों की पहली मुलाकात और रोमांटिक लव स्टोरी की शुरुआत -

End of Feed