Bakrid Mubarak 2025 Wishes Shayari in Hindi, Happy Eid-al-Adha 2025 Wishes Hindi, Shayari, Images: बकरीद, जिसे ईद-उल-अजहा भी कहा जाता है, इस्लाम धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। ये सिर्फ एक त्योहार नहीं, आस्था और आत्मसमर्पण की गाथा है। यह त्योहार पैगंबर इब्राहिम की उस अग्निपरीक्षा की याद दिलाता है, जब उन्होंने अल्लाह के आदेश पर अपने सबसे प्रिय पुत्र की कुर्बानी देने का निश्चय किया। बकरीद का संदेश त्याग में बसता है। अपने अहम, लोभ और मोह को अल्लाह की राह में समर्पित कर देने का भाव। यह पर्व बताता है कि सच्चा ईमान तब प्रकट होता है, जब इंसान अपने सबसे प्यारे को भी खुदा की मर्ज़ी में सौंपने को तैयार हो। सुबह की नमाज़, सफेद लिबास में सजी मस्जिदें, एक-दूसरे को गले लगाते लोग, और घर-घर में दुआओं की खुशबू, सब मिलकर इसे एक रूहानी अनुभव बना देते हैं। इस खास पर्व पर लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं। अगर आप भी किसी अपने को बकरीद की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां देखें बकरीद की शुभकामना शायरी हिंदी में:
Bakrid Mubarak 2025 Wishes Shayari in Hindi, Happy Eid-al-Adha 2025 Wishes Hindi, Shayari, Images, Quotes
Bakrid Shayari in Hindi | बकरीद मुबारक शायरी | Eid-al-Adha Mubarak Shayari
बकरीद मुबारक शायरी
1) दीपक में अगर नूर न होता
तन्हा दिल यूं मजबूर न होता
मैं आपको ईद मुबारक कहने ज़रूर आता
अगर आपका घर इतनी दूर न होता।
बकरीद मुबारक
2) समंदर को उसका किनारा मुबारक
चांद को सितारा मुबारक
फूलों को उसकी खुश्बू मुबारक
दिल को उसका दिलदार मुबारक
आपको और आपके परिवार को
बकरीद मुबारक
3) ऐ चांद तू उनको मेरा पैगाम कह देना
खुशी का दिन और हंसी की शाम देना
जब देखें वो तुझे बाहर आकर
उनको मेरी तरफ से ईद मुबारक कह देना
Bakrid Mubarak
ईद अल अजहा की शायरी
4) तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाएं,
हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की,
आमीन कहने से पहले ही
आपकी हर दुआ कबूल हो जाए
ईद-अल-अजहा आपको मुबारक
5) हर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा
मिले हर कदम पर रजा-ए-खुदा
फना हो लब्ज-ए-गम यही है दुआ
बरसती रहे सदा रहमत-ए-खुदा
Happy Eid ul-Adha
6) चुपके से चांद की रोशनी छू जाए आपको
धीरे से ये हवा कुछ कह जाए आपको
दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा से
हमारी दुआ हैं इस ईद वो मिल जाए आपको
Eid al-Adha Mubarak
बकरीद मुबारक शायरी
7) ईद लेकर आती है ढेर सारी खुशियां,
ईद मिटा देती है इंसान में दुरियां
ईद है खुदा का एक नायाब तोहफा
इसीलिए कहते हैं ईद मुबारक!
Happy Eid ul-Adha
8) ज़िंदगी के हर पल खुशियों से कम न हों
आपका हर दिन ईद के दिन से कम न हो
ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो
ईद मुबारक
9) तारों से आसमां में खिली रहे बहार,
चांद के जैसा पाक हो सभी का प्यार,
होता रहे यूं ही अपनों से दीदार,
मुबारक हो तुमको बकरीद का त्यौहार।
बकरीद की हार्दिक शुभकामनाएं
Bakrid Shayari Wishes
10) जन्नत से नजराना भेजा है,
खुशियों का खजाना भेजा है,
कुबूल फरमायें दिल की दुआ है,
बकरीद मुबारक का फरमान भेजा है।
ईद मुबारक
बता दें कि बकरीद केवल कुर्बानी का नाम नहीं, बल्कि दया, समभाव और मानवता की पुनर्पुष्टि है। यह पर्व हमें सिखाता है कि ईश्वर की राह में दिया गया हर त्याग, जीवन को और भी पवित्र बना देता है।
