Baisakhi Recipes: पिंडी छोले से कड़ा प्रसाद तक.. आज बैसाखी के दिन घर पर बनाएं 5 तरह के पंजाबी पकवान, उंगलिया चाट खाएंगे मेहमान

Traditional Punjabi Dishes Recipes For Baisakhi 2025: बैसाखी यानी स्वाद और खुशियों का त्योहार। इस खास त्योहार में सिख धर्म के लोग अपने घर में तरह-तरह के पकवान बनाते हैं। यहां हम आपके लिए बैसाखी स्पेशल 5 तरह की डिशेज की रेसिपी लेकर आए हैं, जो आपके त्योहार का मजा दोगुना कर देगी।

Traditional Punjabi Dishes Recipes For Baisakhi 2025: आज बैसाखी है। सिख धर्म के लोगों के लिए बैसाखी का त्योहार बेहद खास होता है। इस खास मौके पर लोग भांगड़ा करते हैं और खुशियां बांटते हैं। बैसाखी का त्योहार खाने-पीने के लिए भी जाना जाता है। इस त्योहार के दिन घर पर मेहमान आते हैं और लोग उनके लिए तरह-तरह के पकवान तैयार करते हैं। आमतौर पर बैसाखी के लिए पारंपरिक पंजाबी पकवान ही बनाया जाता है। यहां हम वो 5 पंजाबी डिशेज लेकर आए हैं, जिन्हें आप बैसाखी के दिन ट्राई कर सकते हैं।

traditional punjabi recipes for baisakhi 2025

Recipes For Baisakhi 2025-

1.सरसों का साग

सरसों का साग पंजाब की शान है और बैसाखी पर इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। इसे बनाने के लिए सरसों, बथुआ और पालक के पत्तों को अच्छे से धोकर काटा जाता है और कुकर में उबाल लिया जाता है। ठंडा होने पर इस मिश्रण को मिक्सी में दरदरा पीसा जाता है। फिर कढ़ाई में देसी घी गर्म करके अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का तड़का लगाया जाता है, और इसमें साग डालकर मक्के के आटे के साथ पकाया जाता है। इसे धीमी आंच पर 20-25 मिनट पकाया जाता है ताकि इसका असली स्वाद उभर कर आए।

End of Feed