Happy Baisakhi 2025 Wishes, Happy Baisakhi (Vaisakhi) 2025 Wishes Hindi Shayari, Images: बैसाखी का त्योहार देशभर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। सिख धर्म के लोग इस पर्व को नये साल के रूप में मनाते हैं। हर साल की तरह इस बार भी बैसाखी का त्योहार आज यानी रविवार, 13 अप्रैल को मनाया जा रहा है। इस दिन को अलग- अलग राज्य में ये त्योहार अलग- अलग तरीके से मनाया जाता है। बिहार में ये पर्व सत्तूआन और असम में बिहू के रूप में इस त्योहार को मनाते हैं। बैसाखी नाचने-गाने और खुशी मनाने का त्योहार है। लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं देकर भी इस पर्व की खुशियों में चार चांद लगाते हैं। अगर आप भी किसी अपने को बैसाखी की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां देखें बैसाखी की शुभाकामना शायरी हिंदी में:
1. आज है दिन खुशी मनाने का,
हो जाओ सब तैयार,
काट के फसल भोग गुरूद्वारे लगाने को,
सब को मुबारक हो किसान का त्यौहार!
2. आज है दिन ख़ुशी मनाने का,
हो जाओ सब तैयार,
काट के फ़सल भोग गुरुद्वारे लगाने को,
सब को मुबारक हो किसान का त्यौहार!

Happy Vaisakhi Shayari in Hindi
3. सुबह से शाम तक वाहे गुरु की कृपा,
ऐसे ही गुजरे हर एक दिन,
न कभी हो किसी से गिला-शिकवा,
एक पल न गुजरे खुशियों बिन।
4. बैसाखी का खुशहाल मौका है,
ठंडी हवा का झोंका है,
पर तेरे बिन अधूरा है सब,
लौट आओ हमने खुशियों को रोका है।
5. नए दौर, नए युग की शुरुआत,
सत्यता, कर्तव्यता हो सदा साथ,
बैसाखी का यह सुंदर पर्व,
सदैव याद दिलाता है मानवता का पाठ!

Happy Baisakhi 2025
6. अन्नदाता की खुशहाली
और समृद्धि के पर्व
बैसाखी पर आप सभी को
ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाइयां
7. बैसाखी आई, साथ में ढेर सारी खुशियां लाई,
तो भंगड़ा पाओ, और सब मिलकर खुशियां मनाओ!
8. नाच ले, गा ले हमारे साथ
आई है बैसाखी खुशियों के साथ
मस्ती में झूम और खीर-पूरी खा
और ना कर तू दुनिया की परवाह
बैसाखी की शुभकामनाएं!

बैसाखी की बधाई
9. ठंडी हवा का झौंका है।
पर तेरे बिन अधूरा है सब,
लौट आओ हमने खुशियो को रोका है।
बैसाखी की ढेर सारी शुभकामनाएं
10. नाचो-गाओ, खुशी मनाओ,
आई है बैसाखी, चलो जश्न मनाओ,
रखकर सब चिंताओं को एक ओर मिलकर गीत खुशी के गाओ
और बैसाखी का त्योहार मनाओ
बैसाखी की इन बेहतरीन शायरी के साथ आप अपनों के इसखास त्योहार में चार चांद लगा सकते हैं। अगर आपको बैसाखी की शुभकामना शायरियां पसंद आई हों तो आप इन्हें अपनों के साथ जरूर शेयर करें।
