सेहत के लिए वरदान है आयुर्वेद, हृदय रोग से लेकर आंखों तक के लिए है रामबाण औषधि

  • Agency by: IANS
  • Updated Sep 24, 2025, 04:57 PM IST

आयुर्वेद भारत की 5,000 साल से भी पुरानी चिकित्सा प्रणाली है। यह केवल बीमारियों का इलाज करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह एक संपूर्ण जीवनशैली है जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने पर केंद्रित है। यहां जान लें आयुर्वेद के जरिए किन बीमारियों का इलाज हो सकता है।

आयुर्वेद दुनिया की सबसे प्राचीन चिकित्सा प्रणाली है, जिसे बाद में विकसित हुई अन्य पद्धतियों के लिए प्रेरणा माना गया। आज लोग प्राकृतिक और सुरक्षित इलाज के लिए आयुर्वेद की ओर अधिक रुख कर रहे हैं। आयुर्वेद में शरीर के प्रत्येक अंग के स्वास्थ्य के लिए विशेष औषधियों और उपचारों का विवरण दिया गया है।

आयुर्वेद के स्वास्थ लाभ (Image: istock)

बालों के लिए भृंगराज का प्रयोग अत्यंत लाभकारी माना गया है। यह न केवल बालों को झड़ने से रोकता है, बल्कि उन्हें मजबूत, घने और प्राकृतिक रूप से काला बनाए रखने में मदद करता है। त्वचा की देखभाल के लिए एलोवेरा अत्यंत उपयोगी है। एलोवेरा के गुण त्वचा को नमी प्रदान करते हैं, उसे स्वस्थ बनाते हैं और सूजन या दाग-धब्बों को कम करने में सहायक होते हैं।

End of Feed