Ram Mandir WhatsApp Wishes, Status: अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में आज बड़ी ही धूम धाम के साथ प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूर्ण हुआ। पूरे भारतवर्ष के लिए 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक है। पूरे देश में राम मंदिर में लेकर लोग उत्साहित हैं। अयोध्या में लगातार यज्ञ अनुष्ठान चल रहा है और संपूर्ण विधि-विधान से पूजा की जा रही है। बता दें कि रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आज छठा दिन है और आज पावन बेला में रामलला अपने मंदिर में विराजमान हो गए। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले ही हर तरह राम के भजन और गीत सुनाई दे रहे हैं। इसके साथ ही लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के दिन को यादगार और ऐतिहासिक बनाने के लिए इस दिन अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को व्हाट्सअप के जरिए खास बधाई दे सकते हैं। आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ खूबसूरत मैसेज, शायरी और शुभकामनाओं की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें आप वॉट्सऐप या इंस्टाग्राम के जरिए भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को भेज सकते हैं।
Ram Mandir WhatsApp Wishes, Messages, Images, Status In Hindi-
1) राम जिनका नाम है अयोध्या जिनका धाम है
संकट हरना जिनका काम है ऐसे रामचंद्र को हमारा प्रणाम है
सियावर रामचंद्र की जय
2) ना किसी के अभाव में जीते हैं
ना किसी के प्रभाव में जीते हैं
हम तो ठहरे राम भक्त सिर्फ
प्रभु के भक्ति भाव में जीते हैं
जय श्री राम
3) गरज उठे गगन सारा
समुद्र छोड़े अपना किनारा
हिल जाए जहां सारा
जब गूंजे जय श्री राम का नारा
जय श्री राम जय श्री राम
4) ना पैसा लगता है ना खर्चा लगता है
जय श्री राम बोलिए बड़ा अच्छा लगता है
सियावर रामचंद्र की जय
5) वह रक्त नहीं पानी है
जो जय श्री राम ना बोले वह अज्ञानी है
जय श्री राम
6) भगवान राम हमारे अभिमान है
राम भक्त हमारी पहचान है
जय श्री राम
7) जय श्री राम का नारा लगा के हम महफिल में छा गए
दुश्मन भी छुप के बोले देखो राम भक्त आ गए
जय श्री राम
8) कौन है जिसका काज तुमने संवारा नहीं
कौन है जिसको तुमने दिया सहारा नहीं
तुम्हारे आसरे पर ही जिन्दा हूं मैं हे राम
सब तो है की तुम बिन मेरा गुजरा नहीं !!
जय श्री राम
9) जिनके मन में श्री राम बसते हैं
उनके घर में ख़ुशियाँ बरसते हैं
जय श्री राम
10) राम जी आप सब पर कृपा बरसाते रहें
हर पल हर घड़ी आप सब मुस्कुराते रहें
जय श्री राम
राम आगमन की पावन बेला पर आपको अपने अपनों को जरूर ही राम नाम के ये संदेश भेजना ही चाहिए
