Ram Mandir WhatsApp Wishes In Hindi: अयोध्या में 22 जनवरी यानी आज भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है, जिसका हर राम भक्त को बेसब्री से इंतजार है। अयोध्या ही नहीं देशभर में इस दिन को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। पूरे देश में राम मंदिर में लेकर लोग उत्साहित हैं। भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के दिन को यादगार बनाने और इस दिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए इस दिन अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को व्हाट्सअप के जरिए खास बधाई दे सकते हैं। आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ खूबसूरत मैसेज, शायरी और शुभकामनाओं की लिस्ट लेकर आए हैं।
Ram Mandir WhatsApp Wishes In Hindi: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की हार्दिक शुभकामनाएं-
1) मंगल भवन अमंगल हारी,
द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी,
राम सिया राम, सिया राम,
जय जय राम!
जय श्री राम
2) जिनके मन में श्री राम है
भाग्य में उसके बैकुंठ धाम है
उनके चरणों में जिसने जीवन वार दिया
संसार में उसका कल्याण है
जय श्री राम
3) अयोध्या की धरती पर बसा है राम,
मंदिर का निर्माण हुआ है सम्पन्न।
हर भक्त की आंखों में चमक,
यहाँ है राम मंदिर का प्यार बना।
जय श्री राम
4) निकली है सज धज के राम जी की सवारी,
लीला है सदा राम जी की न्यारी न्यारी,
राम नाम है सदा सुखदायी सदा हितकारी।
राम जी के प्राण प्रतिष्ठा की हार्दिक शुभकामनाएं।
जय श्री राम
5) सजा दो घर को गुलशन सा,
अवध में श्री राम आ रहे हैं !!
सभी को राम मंदिर की बधाई!
जय श्री राम
6) ये दिल, ये धड़कन,
ये मन, सब राम के हवाले
ये घर, ये कारोबार, ये जीवन,
सब राम जी ही संभाले !!
जय श्री राम
7) राम आएंगे, तो अंगना सजाऊंगी
दीप जलाकर दिवाली मैं मनाऊंगी..
राम आएंगे, राम आएंगे
जय श्री राम
8) पूरे भारत में खुशिया छाई है
प्रभु श्री राम के स्वागत की शुभ घड़ी आई है
जय श्री राम
9) श्री राम ही मेरी भक्ति श्रीराम मेरी पूजा
श्री राम आप जैसा संसार में कोई न दूजा
जय श्री राम
10) त्याग दी सब ख्वाहिशें,
कुछ अलग करने के लिए,
‘राम’ ने खोया बहुत कुछ,
‘श्री राम’ बनने के लिए
जय श्री राम
