Ayodhya Ram Mandir Anniversary 2025 Rangoli Designs (श्रीराम फोटो रंगोली डिजाइन): अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मनाई जा रही हैं। ये खास दिन आज यानी 11 जनवरी को है। आज अयोध्या में भी रामलला का विशेष श्रृंगार किया गया है। ऐसे में देशभर में लोग इस खास दिन को अपने तरीके से सेलिब्रेट करने की प्लानिंग कर रहे हैं। पूजा-पाठ के अलावा प्रसाद और घर-मंदिर के सजावट भी की जा रही है। अगर आप भी इस खास मौके पर अपने मंदिर जैसे घर को सजाना चाहते हैं तो यहां दिए खूबसूरत रंगोली के डिजाइन्स देख सकते हैं। रंगोली से आपके घर में पॉजिटिव वाइव और खुशियां आएंगी।
अयोध्या राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर आप इस तरह श्रीराम के बाण और फूलों वाली रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। ये खूबसूरत रंगोली आपके घर के आंगन की शोभा बनेगी।
अयोध्या राम मंदिर की फोटो वाली रंगोली भी देखने में बड़ी खूबसूरत लगती है। इस रंगोली के डिजाइन को आप आसानी से कॉपी कर सकते हैं।
अगर घर की चौखट पर रंगोली बनानी है तो आप इस तरह के श्रीराम वाली रंगोली को बना सकती हैं। ये देखने में भी बड़ी प्यारी लगती है और हर किसी का मन मोह लेती है।
राम जी की फोटो वाली रंगोली भला किसे नहीं भाती। 11 जनवरी के खास मौके पर आप भगवान राम की फोटो को अपनी रंगोली में उतार सकते हैं।
अगर आपको राम मंदिर की छोटी सी रंगोली बनानी है तो आप इस डिजाइन को देखिए। ये रंगोली फूल और दीये के साथ और भी अच्छी लगती है।
अयोध्या मंदिर के इस खास दिन पर आप श्रीराम, माता सीता और भगवान लक्ष्मण की रंगोली बना सकते हैं। ये रंगोली आपके घर में भी तीनों देवी-देवताओं के आगमन सा दिखता है।
