Ayesha Singh Beauty Tips: गुम है किसी के प्यार में फेम आएशा सिंह (Ayesha Singh) उर्फ सई की मासूमियत अक्सर फैंस को दीवाना बना देती है। आएशा की एक्टिंग के साथ उनका चेहरा और हेल्दी त्वचा भी खूब चर्चा में रहती हैं। नेचुरल ग्लो के लिए आएगा खास स्किनकेयर और ब्यूटी हैक्स फॉलो करती है। अगर आप भी टीवी और फिल्मी सितारों की स्किन देख, उनके जैसी त्वचा की ख्वाहिश रखती हैं। तो ये जानना जरूरी है कि, धूल-मिट्टी, केमिकल वाला मेकअप और खराब लाइफस्टाइल के कारण स्किन पर बहुत बुरा असर पड़ता है। और हेल्दी और नेचुरली ग्लोइंग स्किन के लिए नियमित रूप से स्किनकेयर और लाइफस्टाइल सही करना जरूरी है।
Ayesha Singh beauty tips
अच्छी स्किन के लिए अच्छा रूटीन फॉलो करना बहुत जरूरी है, आएशा सिंह नेचुरल दमकते मुखड़े के लिए स्किन हाइड्रेशन, स्किनकेयर रूटीन पर खूब ध्यान देती हैं। आएशा को भी घर की बनी चीज़े खाने के साथ साथ अपने चेहरे पर नेचुरल और किचन की देसी चीज़े लगाना पसंद हैं। गर्मियों के मौसम में अगर आप भी सई जैसी ग्लोइंग स्किन चाहती हैं, तो ये खास ब्यूटी टिप्स और एक्ट्रेस का स्किनकेयर रूटीन आपके बहुत काम का हो सकता है।
Skincare Routine for Natural Glow in Summers
- फेस वॉश - आएशा सिंह बताती हैं कि कैसे रोज रात को सोने से पहले सुबह उठकर फेस वॉश करना जरूरी है। केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से त्वचा पर बहुत बुरा असर पड़ता है। उसी असर को कम करने के लिए रोज अच्छे से किसी माइल्ड फेस वॉश से चेहरा धोना बहुत जरूरी है।
- स्क्रब - मुंह धोने के साथ त्वचा की गंदगी और डेड स्किन सेल्स का सफाया करने के लिए हफ्ते में दो बार स्क्रब करना भी जरूरी है। आएशा घर की चीज़ो का इस्तेमाल कर देसी स्क्रब से वेस क्लींज करती हैं। कॉफी, शक्कर, शहद और नींबू का स्क्रब उन्हें काफी पसंद है।
- विटामिन सी सीरम - स्किन हाइड्रेशन के लिए विटामिन सी युक्त चीज़ो का इस्तेमाल करना त्वचा के लिए काफी जरूरी है। हाइड्रेशन ही नहीं इसको लगाने से रूखी बेजान और पिंगमेंट वाली त्वचा पर भी निखार आ जाता है। आएशा सोने से पहले और नहाने के बाद विटामिन सी का सीरम यूज करती हैं।
- पानी - हेल्दी बॉडी से ही हेल्दी स्किन मिलती है, इसलिए आएशा रोज नियमित रूप से पानी पीने पर खास ध्यान देती हैं। एक दिन में औसतन 3.7 लीटर पानी अवश्य ही पीना चाहिए। पानी पीते रहने से स्किन पर अपने आप ही चमक आने लगती है।
- लाइफस्टाइल - शेड्यूल कितना भी बिजी हो आएशा अपनी सही समय पर सोने और उठने के साथ समझौता नहीं करती हैं। सही समय पर सोने से बॉडी हेल्दी रहती है और डार्क सर्कल्स, एक्ने जैसी दिक्कतों का रिस्क कम रहता है।
- डाइट - आप जैसा खाते वैसा ही असर आपके चेहरे पर होता है, इसलिए आएशा डाइट में सब्जियां और फल खाना ही पसंद करती हैं। ताकि उनकी त्वचा को किसी तरह का कोई नुकसान न सहना पड़े।
