Atal Bihari Vajpayee Motivational Quotes: सफलता के खुल जाएंगे द्वार, अगर गांठ बांध ली अटल बिहारी वाजपेयी की ये बातें

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 15, 2025, 11:00 AM IST

Atal Bihari Vajpayee Motivational Quotes: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अपनी वाक्पटुता, ओजस्वी भाषणों और कविता के लिए जाने जाते थे। उनके विचार युवाओं को प्रेरित करने का काम करते हैं। ऐसे में यहां पढ़ें अटल बिहारी वाजपेयी के मोटिवेशनल कोट्स, प्रेरक विचार।

Atal Bihari Vajpayee Motivational Quotes: अटल बिहारी वाजपेयी भारत के एक प्रमुख राजनेता और कवि थे, जिन्होंने तीन बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। उनका जन्म 25 दिसंबर, 1924 को ग्वालियर, मध्य प्रदेश में हुआ था। वाजपेयी जी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भारतीय जनसंघ के साथ की, जिसके संस्थापकों में से वे एक थे। बाद में, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और इसके पहले अध्यक्ष बने। वह पहली बार 1996 में 13 दिनों के लिए प्रधानमंत्री बने, फिर 1998 से 1999 तक और अंत में 1999 से 2004 तक पूरे पांच साल के लिए प्रधानमंत्री रहे। अटल बिहारी वाजपेयी अपनी वाक्पटुता, ओजस्वी भाषणों और कविता के लिए जाने जाते थे। उनकी कविताओं में देशभक्ति और मानवीय भावनाओं का गहरा समावेश होता था। उन्हें 2015 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उनके विचार आज भी करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। ऐसे में यहां हम उनके कुछ अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आपको सही राह पर चलने के लिए प्रेरित करेंगे।

अटल बिहारी वाजपेयी मोटिवेशनल कोट्स (Image: X)

Atal Bihari Vajpayee Motivational Quotes in Hindi

1. मनुष्य को चाहिए कि वह परिस्थितियों से लड़े, एक स्वप्न टूटे तो दूसरा गढ़े।

End of Feed