स्वाद भी, प्रसाद भी: प्रकृति के पांचो तत्व से मिलकर बनती है पंचतत्व चाट, देखें एस्ट्रोलॉजर जय मदान की रेसिपी

अगर हम भोजन परोसते समय प्रकृति के पांच तत्वों (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश/धातु) की ऊर्जा को शामिल करें, तो वह भोजन साधारण न रहकर 'प्रसाद' के समान पवित्र और ऊर्जावान बन जाता है।

बॉलीवुड कोरियोग्राफर फराह खान अपने व्लॉग के सिलसिले में हाल ही में मशहूर एस्ट्रोलॉजर जय मदान के घर दिल्ली पहुंची। ये व्लॉग काफी वायरल हो रहा है। इस व्लॉग में यूं तो देखने लायक कई बातें हैं लेकिन लोगों का ध्यान खींचा जय मदान के हाथ से बने पंचतत्व चाट ने। जय मदान ने तरबूज से पंचतत्व चाट बनाया और उसकी रेसिपी के साथ ही तन और मन को होने वाले फायदे भी गिनाए।

Jai madan

ज्योतिषाचार्य जय मदान स्पेशल रेसिपी है पंचतत्व चाट (Photo: Jio Hotsar)

पंचतत्व चाट बनाने की सामग्री

इस खास चाट को बनाने के लिए तरबूज, उबले हुए अंकुरित अनाज (स्प्राउट्स), अनार के दाने, हरी मिर्च, हरा धनिया, भुना हुआ जीरा, चाट मसाला, नमक, काली मिर्च, ताजा दही, पुदीने की चटनी और इमली की खट्टी-मीठी चटनी का इस्तेमाल किया जाता है।

End of Feed