Arshad Warsi Birthday: 13 लाख रुपये की मोटरसाइकिल के मालिक हैं अरशद वारसी, जबरदस्त है उनका बाइक कलेक्शन

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 19, 2023, 12:40 PM IST

Arshad Warsi Bike Collection on His Birthday: बॉलीवुड में पिछले 20 साल से ज्यादा अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके अरशद वारसी आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। अरशद वारसी उन एक्टर्स में से हैं जिन्हें बाइक्स का बहुत शौक है। देखें उनका बाइक कलेक्शन।

Arshad Warsi Bike Collection on His Birthday: बॉलीवुड में पिछले 20 साल से ज्यादा अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके अरशद वारसी आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। अरशद वारसी का जन्म 19 अप्रैल 1968 को मुंबई में हुआ था। अरशद वारसी ने 1996 में आई फिल्म तेरे मेरे सपने से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें हिंदी सिनेमा में पहचान राजू हिरानी निर्देशित फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस के जरिये मिली। इस फिल्म में उन्होंने सर्किट की भूमिका अदा की थी। इसके बाद वह एक बार फिर राजू हिरानी की इस फिल्म के सीक्वेल लगे रहो मुन्ना भाई में नजर आए। वह निर्देशक रोहित शेट्टी की गोलमाल सीरीज में नजर आये और कॉमिक रोल से छा गए। वहीं उन्होंने फिल्म इश्किया और डेढ़ इश्किया में साबित कर दिया कि वे इंटेंसिव रोल भी बेहद उम्दा तरीके से कर सकते हैं।

Arshad Warsi Bike Collection

Arshad Warsi Bike Collection

अरशद वारसी के पास है डुकाटी मॉन्सटर

अरशद वारसी उन एक्टर्स में से हैं जिन्हें बाइक्स का बहुत शौक है। उनके पास कई महंगी बाइक्स हैं। अरशद वारसी के पास 'डुकाटी मॉन्सटर' बाइक है जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपये है। इसके आलावा अरशद के पास Harley Davidson Dayna Softail और Royal Enfield की बाइक भी हैं।

End of Feed