डैंड्रफ की छुट्टी करने वाला तेल, जानें हंसा योगेंद्र की रेसिपी, किन चीजों को मिलाकर बनाया रूसी भगाने वाला ऑयल

Anti Dandruff Hair Oil Recipe: डैंड्रफ से परेशान हैं? जानें हंसा योगेंद्र की हेयर केयर रेसिपी में नारियल तेल, तिल का तेल, मेथी, नीम और करी पत्तों का इस्तेमाल कैसे करें।

Anti Dandruff Hair Oil Recipe: सर्दियों का मौसम आते ही कई लोगों की परेशानी बढ़ने लगती है। सिर में खुजली, बालों पर सफेद पपड़ी और कंधों पर गिरती रूसी अक्सर शर्मिंदगी का कारण बन जाती है। कई बार लोग इससे छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के शैंपू इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खों की मदद लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्कैल्प की देखभाल के लिए तेल लगाने के साथ-साथ बालों को सही तरीके से धोना और तनाव से दूर रहना भी जरूरी है।

dandruff

हंसा योगेंद्र की हेयर केयर रेसिपी (AI Image)

योग और प्राकृतिक जीवनशैली से जुड़ी हंसा योगेंद्र की बताई हेयर केयर रेसिपी में नारियल तेल, तिल का तेल, मेथी दाना और कुछ पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। इसका मकसद स्कैल्प की देखभाल करना और बालों को साफ रखने की आदत को बेहतर बनाना है। हालांकि, यह समझना जरूरी है कि घरेलू तेल हर तरह के डैंड्रफ का इलाज नहीं है। आइए जानते हैं इस तेल को बनाने का तरीका और स्कैल्प की देखभाल से जुड़ी जरूरी बातें।

End of Feed