मेहंदी में इतनी प्यारी लगीं अंशुला कपूर, बहन की शादी में जान्हवी-खुशी ने भी बिखेरा हुस्न, देखें कपूर बहनों की Photos

अंशुला कपूर की मेहंदी और चूड़ा सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। फंक्शन के लिए सारी ही कपूर बहनों ने एक से एक कपड़े पहने थे। देखें कौन लगा बेस्ट और किसने क्या पहना।

अंशुला कपूर की मेहंदी और चूड़ा सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। अर्जुन कपूर की बहन की शादी के लिए पूरा ही परिवार मौजूद दिखा, सभी के चेहरों की खुशी देखने लायक थी। न केवल खुशी बल्कि परिवार की सभी लेडीज के लुक्स भी कुछ कम नहीं थे। जान्हवी-सोनम से लेकर शनाया, खुशी तो खुद अंशुला भी बला की खूबसूरत नजर आ रही थीं। मेहंदी के लिए दुल्हन अंशुला ने नीले रंग का गुजराती पटोला प्रिंट वाला लहंगा चोली पहना था। ये रंग इन दिनों मेहंदी फंक्शन में ब्राइड्स काफी पसंद कर रही हैं।

Anshula Kapoor Mehndi

अंशुला के लहंगे पर खास शेल वर्क किया हुआ था। लहंगा और ट्रेडिशनल लुक वाली चोली मॉडर्न ब्राइड्स के लिए एकदम ही परफेक्ट चॉइस हो सकती है। दुल्हन वाला लहंगा ही नहीं बल्कि सारी की सारी ब्राइड्स मेड के लुक भी कमाल लगे। खासतौर से जान्हवी कपूर ने तो सौतेली बहन की शादी के लिए एकदम ही क्लासिक और स्टाइलिश लुक वाला आउटफिट पहना हुआ था।

End of Feed