बच्चों को बनाएं फाइनेंशियली इंटेलिजेंट, हर पेरेंट को जानने चाहिए अंकुर वारिकू के ये 5 मनी रूल्स

अंकुर वारिकू का मानना है कि बच्चों को महंगी चीजें देने से ज्यादा जरूरी है उन्हें यह सिखाना कि पैसा कहां, क्यों और कब खर्च करना चाहिए।

Ankur Warikoo Money Rules For Kids: बहुत से लोगों के लिए बच्चों को लग्जरी सुविधाएं देना ही अच्छी परवरिश है। उन्हें लगता है कि हम अपने बच्चे की हर ख्वाहिश पूरी करते हैं, और बतौर पेरेंट हमारा फर्ज भी है ये। लेकिन क्या ये सोच सही है? फेमस कंटेंट क्रिएटर, बिजनेसमैन और राइटर अंकुर वारिकू कहते हैं कि ये सरासर गलत है।

Ankur Warikoo

बच्चों का भविष्य संवार सकती है उनकी फाइनेंशियल इंटेलिजेंस (Photo: Ankur Warikoo Instagram)

हाल ही में अंकुर वारिकू ने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि वो अपने दो बच्चों की परवरिश कुछ ऐसे वित्तीय सिद्धांतों के साथ कर रहे हैं, जिनका मकसद बच्चों को दिखावे की बजाय आर्थिक रूप से जिम्मेदार इंसान बनाना है। अंकुर साफ कहते हैं कि हम सिर्फ अमीर दिखने के लिए पैसे खर्च नहीं करते। यही बात वो अपने बच्चों को भी सिखा रहे हैं।

End of Feed