दुनिया की सबसे अनोखी घड़ी पहनते हैं अनंत अंबानी, करोड़ों में है कीमत

अनंत अंबानी के पास दुनिया की सबसे महंगी और दुर्लभ घड़ियों का अद्भुत संग्रह है। हाल ही में, जैकब एंड कंपनी ने वनतारा को समर्पित एक नई घड़ी लॉन्च की है, जो न केवल उनके वॉच कलेक्शन का हिस्सा है, बल्कि भारतीय वन्यजीवों के प्रति उनकी जिम्मेदारी का प्रतीक भी है।

Anant Ambani Vantara Watch

Anant Ambani Vantara Watch: जैकब एंड कंपनी ने "वनतारा" नाम की एक खास घड़ी बनाई है, जो अनंत अंबानी की वन्यजीव संरक्षण पहल वनतारा को समर्पित है। यह पहल जामनगर, गुजरात में स्थित है और इसका उद्देश्य वन्यजीवों की रक्षा करना है। इस लग्जरी और अनोखी घड़ी के डायल के बीच में अनंत की एक हाथ से पेंट की गई आकृति है, जो "प्रभुत्व और जिम्मेदारी" का प्रतीक है। ये डिजाइन अनंत अंबानी का ही मिनिएचर वर्जन है वहीं इस आकृति के चारों ओर एक शेर और एक बाघ और हाथी का बारीक चित्रण भी किया गया है, जो वनतारा की संरक्षण परियोजना के अंतर्गत आने वाले वन्यजीवों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

कीमती रत्नों से जड़ी

वनतारा घड़ी का डिजाइन बहुत ही जटिल है, जिसमें विभिन्न कीमती रत्नों का उपयोग किया गया है। इसमें डेमेंटोइड गार्नेट्स, ट्सवराइट्स, हरे नीलम, और सफेद हीरे शामिल हैं। कुल 397 रत्नों का वजन 21.98 कैरेट है, जो एक आकर्षक हरे कैमोफ्लाज मोटिफ बनाते हैं। इस घड़ी में रत्नों का चयन, काटना और सेट करना हाथ से किया गया है, जिससे इसे गहराई और गतिशीलता मिली है।

End of Feed