सर्दियों में बिना धूप के आंवले का अचार कैसे बनाएं, यहां देखें आंवला ठेचा अचार बनाने का आसान तरीका

Amla thecha pickle recipe: इस अचार की सबसे आसान बात यही है कि इसे तैयार करने के लिए कई दिनों तक धूप का इंतजार नहीं करना पड़ता।

How to make Amla pickle in Winters: सर्दियों में बाजार में ताजा आंवला आते ही लोग इसे खाने के नए-नए तरीके तलाशे जाने लगते हैं। कोई इसका मुरब्बा बनाता है, कोई चटनी तो कोई अचार। वहीं अगर आपको खट्टे-तीखे स्वाद का शौक है तो इस बार आंवला ठेचा अचार जरूर ट्राई कर सकते हैं। इसकी खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए अचार को कई दिनों तक धूप में रखने की जरूरत नहीं पड़ती। आंवला, हरी मिर्च, अदरक और कुछ मसालों से यह चटपटा अचार घर पर आसानी से तैयार हो जाता है।

Amla Achar Recipe, How to make amla achar at home

सर्दियों में आमले का अचार कैसे बनाएं (Photo: iStock)

आंवला ठेचा अचार के लिए क्या चाहिए? (Amla thecha pickle ingredients)

इस रेसिपी के लिए करीब 200 ग्राम आंवला, 50 ग्राम हरी मिर्च और 50 ग्राम अदरक लें। मसालों में एक बड़ा चम्मच सौंफ, एक बड़ा चम्मच पीली सरसों, एक छोटा चम्मच मेथी दाना, जीरा, अजवाइन और काली मिर्च चाहिए। इसके अलावा नमक, काला नमक, हल्दी, लाल मिर्च, हींग, कलौंजी और करीब आधा कप सरसों का तेल इस्तेमाल होगा। लंबे समय तक रखने के लिए दो बड़े चम्मच सिरका भी डाला जा सकता है।

End of Feed