बन्नो की सहेली Alia Bhatt यूं बनीं महफिल की जान, बनारसी सिल्क से लेकर शीशे जड़ी साड़ी में लूटी लाइमलाइट, इस वेडिंग सीजन करें ट्राय

बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन की शादी के हर फंक्शन के लिए आलिया भट्ट ने एकदम ही खास और ट्रेडिशनल लुक्स फ्लॉन्ट किए थे। बनारसी साड़ी ड्रेस से लेकर रॉयल अजरख साड़ी, सूट तक आलिया हर लुक में महारानी लगीं।

आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा की शादी के हर फंक्शन में बन्नो की सहेली आलिया भट्ट अलग ही चमक रही थीं। आलिया ने शादी में वाकई अपने क्लासिक फैशन से चार चांद लगा दिए थे। बनारसी साड़ी ड्रेस से लेकर प्री ड्रेप्ड साड़ी, सूट हर लुक में कपूर खानदान की बहुरानी की अदाएं देखने लायक थीं। बेशक ही आलिया भट्ट के ये सारे ही लेटेस्ट लुक्स इस वेडिंग सीजन की हाइलाइट बन गए हैं। अगर आप भी अपनी किसी सहेली या परिवार की शादी में जा रही हैं, तो ब्राइड्समेड्स के लिए आलिया के लुक्स को रिक्रिएट करना एकदम ही बेस्ट हो सकता है।

आकांक्षा के रिसेप्शन के लिए आलिया भट्ट ने एकदम ही रॉयल, यूनीक और ट्रेडिशनल लुक वाली साड़ी पहनी थी। रिसेप्शन के लिए आलिया ने डिजाइनर निधि की कस्टम अजरख, मिरर और रेशम के खूबसूरत काम वाली साड़ी पहनी थी।

End of Feed