लाइफस्टाइल

पार्लर का खर्चा बचाइए, खुद बनिए मेकअप आर्टिस्ट! वेडिंग सीजन में घर पर ट्राय करें ये ट्रेंडी मेकअप स्टाइल

वेडिंग सीजन में हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। अगर आप घर पर ही आसान और ट्रेंडी मेकअप करना चाहती हैं, तो इन स्टाइल्स को जरूर ट्राय करें। कम मेहनत में मिलेगा स्टाइलिश और फ्रेश लुक।

Image

Trendy Makeup Looks

शादी का सीजन आते ही सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आखिर ऐसा कौन-सा मेकअप किया जाए, जो खूबसूरत भी लगे और बहुत ज्यादा भारी भी न दिखे। हर फंक्शन के लिए पार्लर जाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। अच्छी बात यह है कि आजकल कई ऐसे मेकअप ट्रेंड्स हैं जिन्हें आप घर पर भी आसानी से कर सकती हैं। बस सही प्रोडक्ट्स, थोड़ी सी प्रैक्टिस और कुछ आसान टिप्स आपके लुक को पूरी तरह बदल सकते हैं।

चाहे मेहंदी हो, संगीत, हल्दी या शादी का दिन, हर मौके पर अलग अंदाज अपनाया जा सकता है। इस बार जरूरत से ज्यादा मेकअप करने की बजाय नैचुरल और साफ-सुथरा लुक चुनें। इससे चेहरा भी फ्रेश दिखेगा और तस्वीरों में भी आपका मेकअप बहुत सुंदर नजर आएगा। देखें ऐसे ट्रेंडी मेकअप स्टाइल्स, जिन्हें इस वेडिंग सीजन घर पर आराम से ट्राय किया जा सकता है।

ग्लोइंग बेस सबसे पहले बनाएं

मेकअप की शुरुआत हमेशा साफ और मॉइस्चराइज्ड चेहरे से करें। इसके बाद हल्का प्राइमर और अपनी स्किन टोन के अनुसार फाउंडेशन लगाएं। आजकल बहुत भारी बेस की बजाय हल्का और नैचुरल ग्लो वाला मेकअप ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

सॉफ्ट ब्राउन आई मेकअप चुनें

बहुत गहरे रंगों की जगह हल्के ब्राउन, पीच या गोल्डन आईशैडो लगाएं। थोड़ा-सा काजल और मस्कारा आपकी आंखों को बिना ज्यादा मेहनत के आकर्षक बना देगा। यह लुक लगभग हर आउटफिट के साथ अच्छा लगता है।

ग्लॉसी या न्यूड लिप्स रखें

इस समय न्यूड, पीच, रोज़ पिंक और हल्के ब्राउन शेड काफी पसंद किए जा रहे हैं। अगर आप सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो मैट की जगह हल्का ग्लॉसी फिनिश भी चुन सकती हैं।

हाइलाइटर करें इस्तेमाल

नाक, गालों और माथे पर हल्का हाइलाइटर लगाने से चेहरा चमकदार दिखता है। लेकिन बहुत ज्यादा हाइलाइटर लगाने से लुक ओवर हो सकता है, इसलिए कम मात्रा ही बेहतर रहती है।

ब्लश से लाएं नैचुरल चमक

हल्का गुलाबी या पीच ब्लश गालों पर लगाने से चेहरा तुरंत फ्रेश और खिलता हुआ दिखता है। जरूरत से ज्यादा ब्लश लगाने की बजाय हल्का-सा टच दें ताकि मेकअप प्राकृतिक लगे।

सेटिंग स्प्रे लगाना न भूलें

मेकअप पूरा होने के बाद सेटिंग स्प्रे जरूर इस्तेमाल करें। इससे मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है और बार-बार टचअप करने की जरूरत भी कम पड़ती है।

ये वाली सिंपल सी मेकअप टिप्स फॉलो करके आप भी इस वेडिंग सीजन बढ़िया सा लुक रिक्रिएट कर सकती हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article