मुकेश अंबानी के बर्थडे पर कल शाम पूरा अंबानी परिवार सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचा था। दर्शन के लिए दोनों बहू राधिका और श्लोका ने बहुत ही सिंपल और सुंदर से सूट सलवार सेट पहने थे। वहीं नीता जी ने साड़ी में लाइमलाइट लूटी, तीनों के ही ट्रेडिशनल आउटफिट्स गर्मियों के लिए बेस्ट लगे।
राधिका मर्चेंट ने मस्टर्ड येलो कलर का सूट पहना था। वहीं श्लोका ने नीले रंग का तो नीता जी ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी। तीनों ही अपने अपने अंदाज में बहुत सुंदर नजर आईं।
नीता जी ने पति के बर्थडे पर चटक लाल रंग की समर स्पेशल ऑर्गेंजा सिल्क की साड़ी पहनी हुई थी। ट्रांसपेरेंट लुक वाली इस फ्लोरल वर्क की साड़ी के साथ उन्होने गोल गले वाला डोरी बैक ब्लाउज पहना हुआ था। गर्मियों में आप भी ऑर्गेंजा सिल्क जरूर ट्राई करें।
राधिका ने मस्टर्ड येलो कलर का फ्रॉक कुर्ता और प्लाजो पैंट्स पहनी हुई थी। दुपट्टे के साथ उन्होने अपना लुक कम्पलीट किया था।
गर्मियों में कूल इफेक्ट के लिए राधिका ने भी सास जैसे ही ऑर्गेंजा फैब्रिक का ही सूट पहना हुआ था। लाइट और कम्फर्टेबल के सूट पर जरी से काम भी किया हुआ था।
श्लोका ने बहुत ही खूबसूरत सा नीला रंग का लहरिया सूट पहना हुआ था। ये कलर वाकई उनपर काफी सूट कर रहा था। मोती टैसल वर्क वाले कुर्ते के साथ उन्होने सिंपल सलवार पहनी थी।
लहरिया प्रिंट के साथ श्लोका ने साटन सिल्क का सूट पहना हुआ था। सूट के साथ उन्होने ऑर्गेंजा का दुपट्टा कैरी किया था।