Cannes Film Festival 2026 में Alia Bhatt का चौथा लुक किसी खूबसूरत सपने से कम नहीं लगा। इस बार आलिया ने ना भारी साड़ी चुनी और ना ही जरूरत से ज्यादा चमक-धमक वाला अंदाज। उन्होंने हल्के आसमानी रंग का बेहद खूबसूरत गाउन पहना, जिसमें वह किसी शाही राजकुमारी जैसी नजर आईं। रेड कार्पेट पर उनका यह अंदाज बेहद सादा, नाजुक और क्लासी लगा।
आलिया का यह लुक पहली नजर में ही लोगों का ध्यान खींच रहा था। उनके चेहरे की सादगी, हल्का मेकअप और गले में पहना लेस वाला चोकर पूरे लुक की जान बन गया। सोशल मीडिया पर फैंस ने उनके इस अंदाज को रियल लाइफ सिंड्रेला तक कहना शुरू कर दिया। खास बात यह रही कि बिना ज्यादा एक्सपेरिमेंट किए भी आलिया ने अपने इस लुक से अलग पहचान बना ली। हालांकि कुछ नेटिजन्स को लगा कि इस लुक में एक चीज की कमी साफ नजर आई। देखें आलिया के इस लुक से जुड़ी सारी डिटेल्स।
आलिया भट्ट का ड्रीमी प्रिंसेस लुक
आलिया ने इस बार डिज़ाइनर डेनिएल फ्रैंकेल द्वारा तैयार किया गया खास बेबी ब्लू गाउन पहना था। जिसने उनके पूरे अंदाज़ को बेहद नाज़ुक और शाही बना दिया। गाउन का लहराता हुआ सिल्हूट, महीन कारीगरी और मुलायम कपड़ा उन्हें किसी सपने की राजकुमारी जैसा लुक दे रहा था। खास बात यह रही कि आउटफिट में रॉयल एहसास होने के बावजूद उसका अंदाज़ बेहद मॉर्डन और क्लासी दिखा।
गाउन के ऊपरी हिस्से की बॉडीकॉन कॉर्सेट स्टाइल फिटिंग और नीचे की फ्लोई डिजाइन ने पूरे लुक को बैलेंस्ड बनाए रखा। गाउन के साथ साथ आलिया भट्ट की ज्वेलरी का सेलेक्शन भी बहुत ही कमाल का लगा। उन्होने विदेशी ब्रांड के गाउन के साथ इंडियन ज्वेलरी ब्रांड द्वारा डिजाइन की हुई बेशकीमती ज्वेलरी पहनी हुई थी।
लेस चोकर ने खींचा सबसे ज्यादा ध्यान
इस पूरे लुक की असली जान आलिया का लेस चोकर बना। उन्होंने हीरों की खूबसूरत जूलरी के साथ इसे पहना, जिसने उनके पूरे अंदाज में पुरानी हॉलीवुड फिल्मों जैसा शाही आकर्षण जोड़ दिया। चोकर और डायमंड ईयररिंग्स के साथ आलिया ने दोनों हाथों में नीलम की अंगूठी पहनी थी। सॉफ्ट हेयरस्टाइल और हल्के मेकअप ने भी उनके चेहरे की नैचुरल खूबसूरती को उभारने का काम किया।
लेकिन फैंस को खली ये छोटी सी बात
सोशल मीडिया पर कई फैशन लवर्स ने कहा कि अगर आलिया इस गाउन के साथ मैचिंग लंबे ग्लव्स पहनतीं, तो यह लुक पूरी तरह किसी डिज्नी प्रिंसेस जैसा दिखाई देता। आपको क्या लगता है ?
