Alia Bhatt Birthday Wishes: इन कोट्स, मैसेज, स्टेटस के जरिए करें आलिया भट्ट को बर्थडे विश, दिल तक पहुंचेगी बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 15, 2023, 08:38 AM IST

Alia Bhatt Birthday Wishes Quotes Status: आलिया भट्ट आज अपनी दमदार एक्टिंग से सबके दिलों में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने एक दर्जन से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और एक से बढ़कर एक फिल्में दी है। आज आलिया भट्ट अपना जन्मदिन मना रही हैं। आप सोशल मीडिया पर इन कोट्स, मैसेज, स्टेटस के जरिए बर्थडे विश कर सकते हैं।

Alia Bhatt Birthday Wishes Quotes Status: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री आलिया भट्ट आज अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से बॉलीवुड में एक अलग पहचान बना चुकी हैं। सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी वो काफी छाई हुई हैं। वो एक ऐसी एक्ट्रेस है जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में नाम कमाया है। जी हां, आलिया ने सिर्फ छह साल की उम्र में ही फिल्म से डेब्यू किया था। आलिया भट्ट के करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर फिल्म 'संघर्ष' से हुई थी।

Alia Bhatt Birthday Wishes: इन कोट्स, मैसेज, स्टेटस के जरिए करें आलिया भट्ट को बर्थडे विश, दिल तक पहुंचेगी बात

बेटी के साथ मनाएंगी जन्मदिन

‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ में उनकी ऐक्टिंग को काफी सराहना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने इम्तियाज अली की फिल्‍म ‘हाइवे’ में काम किया। इसके बाद आलिया भट्ट ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी जिसमें टू स्‍टेट्स, और हम्‍टी शर्मा की दुल्‍हनियां शामिल है। इतना ही नहीं आलिया भट्ट ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों को छू लिया और उन्होंने कई बड़े सितारों के साथ काम किया। आज 15 मार्च को आलिया भट्ट अपना जन्मदिन मना रही हैं। ये जन्मदिन आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा (Alia Bhatt Baby Name)के साथ मनाएंगी।

End of Feed