चूहे ने कुतर डाले Akshay Kumar के कपड़े, 10 जगह से फटे ब्लेजर में किया फिल्म का ट्रेलर लॉन्च, खिलाड़ी का लुक क्यों है इतना वायरल

फिल्म भूत बंगला के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे Akshay Kumar का लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ट्रेलर लॉन्च के लिए अक्षय ने काफी अतरंगी फटे कपड़े पहने थे। देखें इस लुक से जुड़ी सारी डिटेल्स।

Akshay Kumar Bhooth Bangla Trailer Launch: राजपाल यादव, परेश रावल, तबू, वामिका गब्बी तो Akshay Kumar स्टारर फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) जल्द ही रिलीज होने वाली है। बीती शाम प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ और अब फैंस को ये ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। फिल्म के ट्रेलर के साथ लॉन्च इवेंट में पूरी स्टार कास्ट के लुक्स भी देखने लायक रहे हैं। लेकिन खिलाड़ी अक्षय कुमार के फैशन ने तो सबके होश ही उड़ा दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इवेंट की तस्वीरों में नेटिजन्स की नजर केवल अक्षय कुमार के लुक पर टिकी रही।

End of Feed