Rangoli Designs For Ahoi Ashtami 2024: देशभर में हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता हैं। इस त्योहार को अहोई आठे भी कहा जाता है। अहोई अष्टमी को आप ऐसे समझ सकते हैं कि ये दिवाली से 8 दिन पहले सेलिब्रेट की जाती है। इस त्योहार में महिलाएं अहोई माता की पूजा करती हैं, व्रत रखती हैं। अहोई अष्टमी का व्रत अपनी संतान की लंबी उम्र के लिए किया जाता है। इस व्रत को करने से संतान प्राप्ति का वरदान भी मिलता है। अब कोई भी त्योहार रंगोली के बिना तो पूरा हो नहीं सकता। इसलिए आज हम खास आपके लिए अहोई अष्टमी की रंगोली के स्पेशल डिजाइन्स लेकर आए हैं। इन डिजाइन्स को आप बड़ी आसानी से अपने घर के आंगन में बना सकते हैं।
अहोई अष्टमी पर बनाने के लिए ये रंगोली के बेस्ट डिजाइन्स में से एक है। मोर डिजाइन वाली रंगोली देखने में भी क्लासी लगेगी और त्योहार का मजा बढ़ाएगी। हालांकि, इस रंगोली को बनाने में काफी समय लग सकता है। ऐसी रंगोली में आप जितने रंगों का इस्तेमाल करेंगे ये उतनी अच्छी दिखेगी।
कई सारे लोग अहोई अष्टमी पर अहोई माता के चित्र वाली रंगोली बनाते हैं। यहां से आप अहोई माता के चित्र को कॉपी कर सकते हैं।
फ्लोरल रंगोली तो हर त्योहार की जान है। अब अहोई अष्टमी भी दिवाली जैसी ही धूमधाम से मनाई जाती है। इसलिए उसमें भी ऐसी फूलों वाली रंगोली बनाना ही चाहिए।
कोलम रंगोली इन दिनों काफी ट्रेंड में है। हर दूसरे त्योहार पर लोग ऐसे डिजाइन बना रहे हैं। आप चाहें तो अहोई अष्टमी पर इसे ही ट्राई कर सकते हैं।
अगर आप अपने घर की चौघट पर एकदम सिंपल रंगोली का डिजाइन बनाना चाहती है तो इस तरह के डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। अहोई अष्टमी पर ऐसे डिजाइन घर के आंगन में शुभ माने जाते हैं।
