Ahoi Ashtami 2024 Good Morning Wishes: हिंदू धर्म में सालभर तरह-तरह के तीज-त्योहार सेलिब्रेट किए जाते हैं। करवा चौथ के 8 दिन बाद ही अहोई अष्टमी का त्योहार आता है। आज अहोई अष्टमी है। ये त्योहार बच्चों की लंबी उम्र के लिए होता है। मां अपने बच्चे की लंबी आयु के लिए ये व्रत रखती हैं। आज के शुभ दिन की शुरुआत आप अपनों को शुभकामना संदेश भेजकर दे सकते हैं। यहां देखें गुड मॉर्निंग अहोई अष्टमी विशेष, मैसेज, कोट्स और फोटोज।
1. अहोई अष्टमी का ये प्यारा त्योहार,
जीवन में लाए खुशियां अपार,
मां अहोई करें आपके घर सुख की बरसात,
शुभकामना हमारी करें स्वीकार।
अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं
2. सबसे पहले माता की पूजा,
सब कुछ उसके बाद।
यही दुआ है हम सब की,
माता का सदा रहे आर्शीवाद।
अहोई अष्टमी की बधाई!
3. चन्दन की खुशबू रेशम का हार,
सावन की सुगंध बारिश की फुहार,
राधा की उम्मीद कन्हैया का प्यार,
मुबारक हो आपको अहोई अष्टमी का पावन त्योहार!
4. मां है तो हम सभी हैं,
मां है तो दुनिया प्यारी लगती है,
मां है तो घर में खुशियों की बरसात होती है!
अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं
5. अहोई माता के दरबार में हम सब आ गए हैं,
माता की दया हम सब पर बारिश की तरह बरसे।
अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं!
6. अहोई अष्टमी का त्योहार
बढ़ाता है मां-बच्चों का प्यार।
जीवन में लेकर आता है सौगात
मनाएं ये पर्व खुशियों से हर बार।
अहोई अष्टमी की बधाई!
7. अहोई माता का व्रत आता है हर बार,
माता रखें खुला हमेशा अपना द्वार,
और भर दें खुशियों से हमारा संसार,
ताकि हर साल हम मनाते रहें अहोई माता का त्योहार।
शुभ अहोई अष्टमी!
8. पल भर ही सही प्यारी मां को याद कीजिए,
होगी पूरी तमन्ना जरा आप फरियाद तो कीजिए,
अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
9. अहोई माता का सबकी संतानों पर बना रहे आशीर्वाद
आओ माता रानी के चरणों में मिलकर झुकाए शीश
अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं 2024!
10. अहोई अष्टमी दिन है कितना ख़ास,
जिसमें पुत्रों के लिए होते हैं उपवास
अहोई अष्टमी 2024 की मुबारकबाद
