इस राज्य को कहा जाता है जिंजर कैपिटल ऑफ इंडिया, जानिए क्यों खास है यहां की अदरक

साल 2021 में मिजो अदरक को प्रतिष्ठित जीआई (GI) टैग दिया गया था। जीआई टैग मिलने का मतलब यह है कि दुनिया में कहीं भी मिजो अदरक के नाम पर कोई नकली उत्पाद नहीं बेचा जा सकता।

सुबह की गरमा-गरम चाय की चुस्की हो या फिर कड़ाही में भुनती किसी जायकेदार सब्जी की ग्रेवी, अदरक के बिना भारतीय रसोई का जादू अधूरा सा लगता है। अदरक खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही सेहत के लिए भी एक कुदरती खजाना है। हालांकि क्या आपने कभी सोचा है कि हमारे देश में वो कौन सी जगह है, जिसे आधिकारिक तौर पर 'जिंजर कैपिटल ऑफ इंडिया' कहा जाता है। जवाब है- मिजोरम। जी हां, नीति आयोग ने मिजोरम की बेहतरीन पैदावार और बेमिसाल स्वाद की वजह से इसे देश की 'अदरक राजधानी' का दर्जा दिया है।

Ginger Capital of India

इस भारतीय शहर को कहा जाता है देश का जिंजर कैपिटल, यहां ऐसा क्या है खास

मिजोरम के अदरक में ऐसा क्या खास

मिजोरम के हरे-भरे पहाड़, साफ हवा, भरपूर बारिश और वहां की अनूठी लाल-अम्लीय मिट्टी ने कुदरती तौर पर इस अदरक को एक खास किस्म का जादू बख्शा है। यहां उगने वाली अदरक, जिसे प्यार से 'मिजो जिंजर' कहा जाता है, देखने में काफी बड़े आकार की और हल्के पीले रंग की होती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें रेशे बहुत ही कम होते हैं। जब आप इसे छीलते या पीसते हैं, तो यह बेहद आसानी से एकदम स्मूथ पेस्ट में बदल जाती है।

End of Feed