कनाडा के कपल से मिली सीख को माधवन ने बनाया मूलमंत्र, 15 साल तक बेटे को नहीं छोड़ा खाली

R Madhavan Parenting Advice: एक्टर आर माधवन का मानना है कि आज के दौर की पेरेंटिंग में सबसे बड़ी समस्या यह है कि बच्चे बहुत जल्दी सुविधाओं और दिखावे के माहौल में बड़े हो रहे हैं।

R Madhavan Parenting Advice: एक्टर आर माधवन एक बेटे के पिता हैं। बेटे का नाम वेदांत है। माधवन ने वेदांत की परवरिश काफी बेहतरीन तरीके से की है। हाल ही में माधवन ने बताया कि 15 साल के होने तक उन्होंने वेदांत को कभी खाली नहीं छोड़ा। उसे हमेशा किसी ना किसी क्रिएटिव काम में बिजी रखा। ऐसा करने के पीछे माधवन ने अपनी सीख और सोच को भी शेयर किया है। राधिका गुप्ता के यू ट्यूब चैनल पर बात करते हुए एक्टर ने अपने पेरेंटिंग स्टाइल की और भी कई दिलचस्प बातें साझा की हैं।

madhavan Parenting Advice

आर माधवन की पेरेंट्स को जरूरी सलाह (Photo: Madhavan Instagram(

माधवन ने बताया कि आज के दौर की पेरेंटिंग में सबसे बड़ी समस्या यह है कि बच्चे बहुत जल्दी सुविधाओं और दिखावे के माहौल में बड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई माता-पिता बच्चों के जन्मदिन और स्कूलिंग पर इतना खर्च कर देते हैं कि वह खुद अपनी पूरी पढ़ाई या शादी में भी उतना पैसा नहीं खर्च कर पाए थे।

End of Feed