अचार में हींग का धुआं क्यों लगाते हैं, हींग के धुएं से अचार में क्या होता है

Hing Dhooni in Pickle : बचपन में जब दादी-नानी अचार बनाती थीं तो उसको डिब्बे में रखने से पहले हींग का धुआं देती थीं। आइए जानते हैं इसके पीछे का क्या कारण है।

(अचार में हींग का धुआं क्यों लगाते हैं (Hing Dhooni in Pickle) : भारतीय रसोई में अचार केवल स्वाद बढ़ाने वाली चीज नहीं माना जाता, बल्कि यह परंपरा, स्वाद और घरेलू ज्ञान का भी हिस्सा है। पुराने समय में लोग अचार को सालों तक सुरक्षित रखने के लिए कई देसी तरीके अपनाते थे। इन्हीं में से एक तरीका अचार की बरनी में हींग का धुआं देना है। आज भी कई घरों में आम, नींबू, मिर्च या मिक्स अचार बनाते समय हींग की धूनी दी जाती है। आइए जानते हैं ऐसा क्यों किया जाता है और इससे अचार में क्या फायदा होता है?

अचार में हींग का धुआं क्यों लगाते हैं (Hing Dhooni in Pickle)   अचार में हींग के धुएं से क्या होता है

अचार में हींग के धुएं से क्या होता है

अचार में हींग का धुआं क्यों लगाया जाता है

हींग (Asafoetida) को आयुर्वेद में बहुत गुणकारी माना गया है। इसमें प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। पुराने समय में लोग मिट्टी या कांच की बरनी में अचार रखते थे। अगर उसमें थोड़ी भी नमी रह जाए तो अचार जल्दी खराब होने लगता था। ऐसे में बरनी (अचार रखने का जार) को हींग के धुएं से शुद्ध किया जाता था ताकि उसमें मौजूद नमी, बैक्टीरिया और फफूंदी पैदा करने वाले तत्व खत्म हो जाएं। यही वजह है कि दादी-नानी अचार डालने से पहले बरनी को धूप दिखाने के साथ ही हींग की धूनी भी देती थीं।

End of Feed