लाइफस्टाइल

Awaz Shayari: अल्फाज पर खता रहता है, आवाज हमारी तोल कभी.., पढ़ें आवाज पर शायरी

Awaz par Shayari (आवाज पर शायरी): आवाज का असर सीधे दिल पर पड़ता है। जहां एक मधुर आवाज रिश्तों को मजबूत बनाती है, तो वहीं कड़वी आवाज दूरियां पैदा कर सकती है।

Image

आवाज़ पर शायरी (Photo: iStock)

Awaz par Shayari: आज विश्व आवाज दिवस है। आवाज को बयां किया जाए तो यह किसी भी इंसान की पहचान और उसकी भावनाओं का आईना होती है। किसी की आवाज में छिपी नरमी, कठोरता, खुशी या दर्द बिना शब्दों के भी बहुत कुछ कह जाती है। यही वजह है कि आवाज का असर सीधे दिल पर पड़ता है। जहां एक मधुर आवाज रिश्तों को मजबूत बनाती है, तो वहीं कड़वी आवाज दूरियां पैदा कर सकती है। कई बार शब्द सही होते हैं, लेकिन उनका लहजा गलत हो तो बात बिगड़ जाती है। इसलिए सिर्फ क्या कहना है, यह नहीं, कैसे कहना है, यह भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है।

Awaz Shayari in Hindi

इसी आवाज पर बहुत से शायरों ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन शेर लिखे हैं। आज विश्व आवाज जिवस पर आइए पढ़ते हैं आवाज पर शायरी:

1. छुप गए वो साज़-ए-हस्ती छेड़ कर

अब तो बस आवाज़ ही आवाज़ है

- असरार-उल-हक़ मजाज़

2. तू ने तो हर हाल में सुनना है अब तुझ को 'ज़फ़र'

रौशनी आवाज़ दे या तीरगी आवाज़ दे

- ज़फ़र इक़बाल

3. मौत ख़ामोशी है चुप रहने से चुप लग जाएगी

ज़िंदगी आवाज़ है बातें करो बातें करो

- अहमद मुश्ताक़

awaz shayari in urdu

4. ख़ुदा की उस के गले में अजीब क़ुदरत है

वो बोलता है तो इक रौशनी सी होती है

- बशीर बद्र

5. अल्फ़ाज़ पर खता रहता है

आवाज़ हमारी तोल कभी

- गुलज़ार

6. लहजा कि जैसे सुब्ह की ख़ुश्बू अज़ान दे

जी चाहता है मैं तिरी आवाज़ चूम लूँ

- बशीर बद्र

teri aawaz shayari

7. बोलते रहना क्यूँकि तुम्हारी बातों से

लफ़्ज़ों का ये बहता दरिया अच्छा लगता है

- अज्ञात

8. धीमे सुरों में कोई मधुर गीत छेड़िए

ठहरी हुई हवाओं में जादू बिखेरिए

- परवीन शाकिर

9. देती रही आवाज़ पे आवाज़ ये दुनिया

सर हम ने न फिर ख़ाक की चादर से निकाला

- असलम महमूद

aapki aawaz shayari

10. कोई आया तिरी झलक देखी

कोई बोला सुनी तिरी आवाज़

- जोश मलीहाबादी

11. लय में डूबी हुई मस्ती भरी आवाज़ के साथ

छेड़ दे कोई ग़ज़ल इक नए अंदाज़ के साथ

- अज्ञात

हमेशा याद रखें कि आवाज हमारी आत्मा की अभिव्यक्ति है। इसे सुंदर, शक्तिशाली और सकारात्मक बनाए रखें। अगर आपको आवाज पर लिखे ये शेर पसंद आए हों तो इन्हें आप अपने सोशल मीडिया के जरिये दूसरों के साथ भी शेयर कर सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंह author

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे ... और देखें

End of Article