Aaj ka Suvichar: हमेशा याद रखें डॉक्टर कलाम की ये बात, आपकी ओर खुद खिंची चली आएगी सफलता

Aaj ka Suvichar (आज का सुविचार): इस प्रेरणादायक विचार 'सपने वो नहीं जो आप नींद में देखते हैं…' को अपनाएं और जीवन में सफलता पाएं। पढ़ें दमदार मोटिवेशनल कोट्स, जो बनेगा आपकी सफलता का मंत्र।

Aaj ka Suvichar (आज का सुविचार): सफलता हर कोई पाना चाहता है। कोई पढ़ाई में आगे बढ़ना चाहता है, कोई नौकरी में तरक्की पाना चाहता है तो कोई अपने काम में बेहतर होना चाहता है। लेकिन, सिर्फ सोचने से कुछ नहीं होता। अगर सपना बड़ा है तो मेहनत भी उतनी ही बड़ी करनी पड़ती है। अक्सर हम रास्ते की मुश्किलों से घबराकर धीमे पड़ जाते हैं या रुक जाते हैं। ऐसे में एक सही सोच, एक मजबूत विचार हमें फिर से खड़ा कर सकता है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का ये प्रेरक विचार आज भी उतना ही सटीक है जितना पहले था। यह सिर्फ प्रेरणा देने वाला वाक्य नहीं, बल्कि जिंदगी को सही दिशा में ले जाने वाला एक सीधा और असरदार नियम है। अगर इस एक बात को आप अपने रोजमर्रा के जीवन में उतार लें, तो धीरे-धीरे आपकी सोच, आदतें और नतीजे तीनों बदलने लगते हैं। यहां पढ़ें सफलता का ये मंत्र..

aaj ka suvichar Motivational Quotes

आज का सुविचार

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का प्रेरणादायक सुविचार

'सपने वो नहीं जो आप नींद में देखते हैं, सपने वो हैं जो आपको नींद ही नहीं आने दें।'

एक लाइन में छिपा है पूरी सफलता का फॉर्मूला

इस सुविचार का मतलब बहुत गहरा है जिसे आपने समझ लिया तो सफलता मिलना लगभग तय है। अक्सर लोग बड़े-बड़े सपने तो देख लेते हैं, लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत नहीं करते बस ख्यालों में ही खोए रहते हैं। डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम हमें बताते हैं कि असली सपना वही होता है जिसके बारे में सिर्फ सोचा ही ना जाए बल्कि जिसके लिए इंसान दिन-रात मेहनत करे, संघर्ष करे और हार मानने की बजाय लगातार आगे बढ़ता रहे। कई बार रास्ते में मुश्किलें आती हैं, लोग मजाक उड़ाते हैं या हालात साथ नहीं देते ऐसे में इंसान अपने लक्ष्य से हट जाता है। डॉक्टर कलाम का ये विचार हमें सिखाता है कि जो इंसान अपने लक्ष्य पर टिके रहते हैं, वही आखिर में सफल होते हैं।

End of Feed