Aaj Ka Suvichar: 'कभी-कभी जिंदगी ईंट से सिर पर मारेगी..,' इस एक लाइन में छिपा है कामयाबी का राज, जीवन में लें उतार

Aaj Ka Suvichar (आज का सुविचार): कैसे मुश्किल समय में खुद पर भरोसा बनाए रखना सफलता की सबसे बड़ी कुंजी बन सकता है और जीवन को नई दिशा दे सकता है, आज के सविचार से समझिए..

Aaj Ka Suvichar (आज का सुविचार) जिंदगी हमेशा हमारी सोच के मुताबिक नहीं चलती। कभी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिलती, कभी अपने लोग साथ छोड़ देते हैं, तो कभी हालात ऐसे बन जाते हैं कि सब कुछ बिखरता हुआ नजर आता है। ऐसे समय में मन टूटना स्वाभाविक है। लेकिन दुनिया के सबसे सफल लोगों में गिने जाने वाले स्टीव जॉब्स का एक विचार हमें ऐसी परिस्थितियों से लड़ना सिखाता है। उन्होंने कहा था, "कभी-कभी जिंदगी आपको ईंट से सिर पर मारेगी। लेकिन तब भी आपको अपना भरोसा नहीं खोना है।"

Aaj Ka Suvichar

इस एक लाइन को बना लें अपना सक्सेस मंत्र

जिंदगी की ठोकरों से घबराना नहीं चाहिए

स्टीव जॉब्स का यह सुविचार (motivational quotes hindi) बताता है कि मुश्किलें हर इंसान की जिंदगी का हिस्सा हैं। कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं है जिसे कभी परेशानी का सामना न करना पड़ा हो। फर्क सिर्फ इतना होता है कि कुछ लोग हालात के सामने हार मान लेते हैं, जबकि कुछ लोग उनसे सीख लेकर आगे बढ़ते हैं। जीवन की ठोकरें हमें रोकने नहीं, बल्कि मजबूत बनाने आती हैं।

End of Feed