Aaj ka Health Tip : सर्दी में शरीर की अकड़न और छाती की जकड़न से राहत देगी ये आदत, रात को बस 10 मिनट का समय निकालें

Aaj ka Health Tips (28 January 2026), सर्दी में बीमारी से कैसे बचें: उत्तर भारत में इन दिनों भीषण ठंड का प्रकोप है। ऐसे में शरीर में अकड़न और छाती में जकड़न दूर करने के लिए रात को सोने से पहले 10 मिनट का समय निकालें। यहां हम एक तरीका बता रहे हैं जो आपको इन परेशानियों से दूर रखेगा और सर्दी से भी बचाएगा। पढ़ें आज का हेल्थ टिप।

Aaj ka Health Tips (28 January 2026): उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी के बीच खूब ठंड पड़ रही है। ऐसे में ठंडी हवाएं, गिरता तापमान और कोहरा - शरीर पर सीधा असर डालते हैं। इस मौसम में हाथ-पैर ठंडे रहना, त्वचा का रूखापन, एड़ियों का फटना और रात को ठीक से नींद न आना आम समस्याएं हैं। आयुर्वेद के अनुसार सर्दियों में वात दोष बढ़ जाता है, जिससे शरीर में जकड़न, थकान और बेचैनी महसूस हो सकती है। वहीं ठंडी हवा के चलते ऐसे समय में शरीर को भीतर से गर्माहट देने और मांसपेशियों को आराम पहुंचाने वाली आदतें अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है।

aaj ka health tip 28 january 2026

आज का हेल्थ टिप, 28 जनवरी 2026 : सर्दी में बीमारी से कैसे बचें

एक उपाय देगा फायदा

रात को सोने से पहले पैरों के तलवों में तिल के तेल की मालिश सर्दियों में बेहद फायदेमंद मानी जाती है। तिल का तेल गर्म तासीर वाला होता है, जो शरीर की ठंडक को कम करता है और रक्त संचार को बेहतर बनाता है। इससे पैरों में सुन्नपन और ठंड की शिकायत दूर होती है। छाती की जकड़न और शरीर की अकड़न - दोनों में इससे आराम मिलता है।

End of Feed