Femina Miss India: मायानगरी मुंबई की चमक-दमक भरी रात एक बार फिर ग्लैमर, ग्रेस और कॉन्फिडेंस के नाम रही। वहां बीती रात 61वां फेमिना मिस इंडिया अवॉर्ड्स नाइट शानदार अंदाज में आयोजित हुआ। इस इवेंट में देशभर से आईं 30 स्टेट विनर्स ने अपने स्टाइल, पर्सनैलिटी और टैलेंट का ऐसा जलवा बिखेरा कि पूरा माहौल फैशन और फिनेस से सराबोर हो गया। रैंप पर हर कंटेस्टेंट का आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। डिजाइनर आउटफिट्स, आकर्षक वॉक और दमदार प्रेजेंस ने यह साबित कर दिया कि इस साल की प्रतियोगिता (Femina Miss India 2026) बेहद कड़ी होने वाली है। इवेंट में न सिर्फ फैशन का तड़का था, बल्कि शानदार परफॉर्मेंस और स्पेशल सेगमेंट्स ने इसे एक यादगार शाम बना दिया।
टाइम्स ग्रुप के स्वामित्व और संचालन में आयोजित फेमिना मिस इंडिया ने मुंबई में एक शानदार और भव्य समारोह के साथ अपने सबटाइटल अवॉर्ड्स नाइट का आयोजन किया। यह आयोजन न सिर्फ ग्लैमर से भरपूर रहा, बल्कि इसने प्रतियोगिता की समृद्ध विरासत और उद्देश्य को भी बेहद खूबसूरती से दर्शाया। यह अवॉर्ड शो देश के कोने-कोने से आई विविध प्रतिभाओं को एक मंच पर लाकर एकता और विविधता का उत्सव मनाता है। यहां हर प्रतिभागी अपनी अलग कहानी, सोच और सपनों के साथ आती है, जो इस मंच को और भी खास बना देता है। फेमिना मिस इंडिया का फाइनल राउंड 18 अप्रैल को KIIT भुवनेश्वर में आयोजित होगा।

Femina Miss India 2026
61वां फेमिना मिस इंडिया अवॉर्ड शो
फेमिना मिस इंडिया के 61 वें संस्करण की इस खास शाम ने प्रतियोगिता को एक नए उत्साह और भव्यता के साथ आगे बढ़ाया। यह सिर्फ एक इवेंट नहीं, बल्कि एक ऐसा पड़ाव था जहां देशभर की 30 स्टेट विनर्स एक मंच पर एकत्रित होकर जश्न, सम्मान और ऊर्जा का अद्भुत संगम पेश कर रही थीं। हर पल में उत्सुकता थी, हर प्रस्तुति में आत्मविश्वास, और हर चेहरे पर अपने सपनों को साकार करने की चमक साफ नजर आ रही थी।
प्रतिभागियों ने डिजाइनर अनमोल सिंह के लेबल ‘बंजारा ट्रेल’ के खास कलेक्शन को पहनकर रैंप वॉक किया, जो 'कनेक्टिंग द डॉट्स' थीम से प्रेरित था। यह थीम केवल फैशन नहीं, बल्कि विविधता में एकता की कहानी कहती नजर आई। यह कलेक्शन भारतीय शिल्प कौशल की खूबसूरती को आधुनिक अंदाज में पेश करता नजर आया। जहां परंपरा और लेटेस्ट डिजाइन का शानदार मेल देखने को मिला।

Femina Miss India Grand Finale 2026
फिल्मी जगत की जानी-मानी हस्तियां हुई शामिल
इस भव्य शाम की रौनक उस वक्त और बढ़ गई, जब मनोरंजन और फैशन जगत की कई नामचीन हस्तियों ने अपनी मौजूदगी से इवेंट में चार चांद लगा दिए। रेड कार्पेट पर सितारों की चमक और स्टाइल का जलवा देखते ही बन रहा था। म्यूजिक से लेकर सिनेमा और फैशन इंडस्ट्री तक के चर्चित चेहरे इस खास मौके का हिस्सा बने। अनु मलिक, सेलिना जेटली, मधुर भंडारकर, विंदू दारा सिंह, टेरेंस लुईस, नेहा चुडासमा, पूजा चोपड़ा, तनुज विरवानी, मुकेश छाबड़ा, केन घोष, मीत ब्रदर्स के सदस्य हरमीत सिंह और अभिमन्यु दासानी जैसे सितारों ने अपनी मौजूदगी से इस आयोजन को और भी खास बना दिया।
किसने कौन सा खिताब जीता
KIIT भुवनेश्वर की मिस सुडोकू - फेमिना मिस इंडिया मध्य प्रदेश 2026, धनुश्री चौहानरजनीगंधा पर्ल्स मिस गुडनेस एंबेसडर - फेमिना मिस इंडिया अरुणाचल प्रदेश 2026, मरियम लोंगरी
फेमिनिस्टा मिस लाइफस्टाइल - फेमिना मिस इंडिया पश्चिम बंगाल 2026, मोहना पांडे
लैटिन क्वार्टर्स मिस फैशन आइकन - फेमिना मिस इंडिया गुजरात 2026, परिनाज़ कूपर
टाइम्स मिस रेडियंट पर्सनैलिटी - फेमिना मिस इंडिया मणिपुर 2026, चंचुई खाई
टाइम्स मिस फोटोजेनिक - फेमिना मिस इंडिया तेलंगाना 2026, राम्या कैलासा
टाइम्स मिस बॉडी ब्यूटीफुल - फेमिना मिस इंडिया गुजरात 2026, परिनाज़ कूपर
टाइम्स मिस रैंपवॉक - फेमिना मिस इंडिया पंजाब 2026, यशिका शर्मा
टाइम्स मिस आईक्यू - फेमिना मिस इंडिया केरल 2026, मेधावी साबू
इस वर्ष के संस्करण की थीम "Connecting the Dots" है, जिसका अर्थ है “इस मिट्टी की बेटियां”। यह थीम भारत की विविधता में एकता को खूबसूरती से दर्शाती है, जहां अलग-अलग राज्यों से आई 30 महिलाएं एक मंच पर अपने सपनों, संस्कारों और सामर्थ्य के साथ जुड़ती हैं।
अब सभी 30 राज्य स्तरीय विजेताओं की नजरें 18 अप्रैल 2026 पर टिकी हैं, जब भुवनेश्वर में 61वें फेमिना मिस इंडिया का भव्य ग्रैंड फिनाले आयोजित होगा। इसी मंच पर तय होगा कि इस साल कौन वह चेहरा बनेगा, जो न केवल राष्ट्रीय ताज अपने नाम करेगा बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए Miss World के मंच तक पहुंचेगा।
यह प्रतिष्ठित व्यूटी प्रतियोगिता केवल एक ताज जीतने की दौड़ नहीं, बल्कि एक ऐसी विरासत का हिस्सा है, जिसने भारत को विश्व मंच पर गौरव दिलाया है। इसी मंच ने देश को ऐश्वर्या राय, डायना हेडन, युक्ता मुखी, प्रियंका चोपड़ा और मानुषी छिल्लर जैसी विश्व विजेताएं दी हैं।
