भेड़ियों के हमले का वही 20 साल पुराना पैटर्न, कहीं बदला तो नहीं ले रहे आदमखोर? क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Wolf Attacks: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में आदमखोर भेड़ियों के हमले लगातार जारी हैं और अबतक सात बच्चों सहित कुल आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि महिलाओं, बच्चों सहित 36 लोग घायल हो चुके हैं। आदमखोर भेड़ियों के इन हमलों में 20-25 साल पुराना पैटर्न दिखाई दे रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भेड़ियों के हमले में अबतक आठ की मौत।
  • महिलाओं, बच्चों सहित 36 लोग घायल।
  • बदला लेने वाले जानवर होते हैं भेड़िया।

Wolf Attacks: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में आदमखोर भेड़ियों के हमले से लोग परेशान हैं। आखिर ये भेड़िये हमला क्यों कर रहे हैं? इन भेड़ियों से आखिर कैसे निपटा जाए? इसकी योजना तैयार की जा रही है। इस बीच, विशेषज्ञों का कहना है कि भेड़िये बदला लेने वाले जानवर होते हैं और संभवत: पूर्व में इंसानों द्वारा उनके बच्चों को नुकसान पहुंचाए जाने के प्रतिशोध के रूप में ये हमले किए जा रहे हैं।

Wolf Attack

आदमखोर भेड़िया

आदमखोर भेड़ियों का आतंक

बहराइच के महसी तहसील क्षेत्र के लोग मार्च से भेड़ियों के आतंक का सामना कर रहे हैं। बरसात के मौसम में हमले बढ़े हैं और जुलाई माह से लेकर सोमवार रात तक इन हमलों से सात बच्चों सहित कुल आठ लोगों की मौत हो चुकी है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित करीब 36 लोग घायल भी हुए हैं।

End of Feed