नेवले पर क्यों नहीं होता सांप के जहर का असर? कैसे करते हैं अपनी रक्षा

Mongoose Snake Fight: नेवले और सांप के बीच भीषण लड़ाई के बारे में तो आप लोगों ने सुना ही होगा। ये दोनों एक दूसरे के दुश्मन होते हैं। आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि नेवला पहले हमला नहीं करता है, लेकिन वह अपने बच्चों या फिर खुद की सुरक्षा के लिए सांप को निशाना जरूर बनाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नेवला सांप की गर्दन या फिर सिर को निशाना बनाता है।
  • सिर पर हमले की वजह से जहर इंजेक्ट नहीं कर पाते सांप।
  • नेवला की त्वचा मोटी होती है।

Mongoose Snake Fight: दुनिया में कई तरह के जहरीले सांप मौजूद हैं और सांप का जहर घातक होता है, लेकिन नेवले के भीतर सांप के जहर से लड़ने की क्षमता होती है। आप लोगों ने कई बार वीडियो में सांप और नेवले की लड़ाई देखी होगी। दोनों एक-दूसरे को अपना दुश्मन समझते हैं और अपनी पूरी ताकत लगाकर एक-दूसरे पर हमला करते हैं, लेकिन सांप को पराजय ही मिलती है। हालांकि, हर मौके पर सांप हारे यह जरूरी भी नहीं है।

mongoose snake

नेवले पर नहीं होता सांप के जहर का असर

क्या सांप के काटने पर हो सकती है मौत?

जी, हां। सांप की कई प्रजातियां बेहद जहरीली होती हैं, जिनमें सॉ-स्केल्ड वाइपर, किंग कोबरा, रसल वाइपर, इंडियन क्रेट इत्यादि शामिल हैं। सांप को देखकर इंसान वैसे भी डर जाते हैं। सोचिये अगर सांप किसी इंसान को काट लें और सही समय पर उपचार न हो तो व्यक्ति की मौत हो सकती है। इसके बावजूद सांप का जानी दुश्मन माना जाने वाला नेवला आखिर बच कैसे जाता है? आज इसके पीछे का साइंस समझते हैं।

End of Feed