AC Temperature: दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत में मौसम का मिजाज गड़बड़ा गया है। सूर्य आग उगल रहा है और तापमान तो अर्धशतक मारने की कगार पर है और एहतियातन ज्यादातर लोग घरों से बाहर निकलते से कतरा रहे हैं। इस भीषण गर्मी में एक ही प्रोडक्ट है जिससे थोड़ी ठंडक मिलती है, लेकिन ऐसा देखा गया है कि उसके नंबर कई बार समझ में नहीं आते हैं।
एसी का तापमान
हम बात एयर कंडीशनर (Air Conditioner) की कर रहे हैं। चिलचिलाती हुई इस भीषण गर्मी में आप एसी का इस्तेमाल तो जरूर कर रहे होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि एसी का तापमान 16 डिग्री से कम क्यों नहीं होता है। आप लोगों ने यह तो गौर किया होगा कि 30 से लेकर 16 डिग्री तक ही एसी का तापमान सेट किया जा सकता है। पर एसी में यह अनोखा गणित क्यों होता है, क्या एसी को 16 के नीचे की गिनती नहीं आती है?
यह भी पढ़ें: कहीं भीषण लू तो कहीं चल रही ठंडी हवाएं... ये हैं देश की सबसे ज्यादा गर्म और ठंडी जगहें?
क्या कहता है AC का विज्ञान?
एसी का तापमान 30 से ऊपर और 16 से नीचे नहीं जाता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि एसी में एक इवैपोरेटर होता है, जो ठंडी हवा बनाने में मदद करता है। एसी में तापमान को 16 से नीचे रखने की तकनीक तो नहीं है, लेकिन अगर एसी का तापमान 16 डिग्री से कम किया गया तो इवैपोरेटर पर बर्फ जम सकती है और वह पूरी तरह से खराब हो सकता है। ऐसे में एसी काम नहीं करेगा।
एसी का तापमान
क्या है इवैपोरेटर ? (What is Evaporators)
इवैपोरेटर ठंडी करने वाली एक मशीन है। इसे कूलिंग क्वाइल्स भी कहा जाता है। आसान भाषा में कहें तो इवैपोरेटर रूम की गर्म हवा को खींचकर उसे ठंडा करता है। इसी वजह से हमें एसी ठंडी हवा देता है। इवैपोरेटर की ठंडी हवा का दबाव कम होता है और अगर तापमान को कम कर तो यह जम सकती है।
एसी का कितना रखें तापमान
क्या एसी को 16 डिग्री पर रखने से जल्दी ठंड होगा कमरा?
आमतौर पर यह सवाल भी कई बार पूछा जाता है कि एसी को 16 डिग्री पर रखने से क्या कमरा जल्दी ठंडा होगा? तो इसका जवाब है नहीं। जितना समय 24 से 26 डिग्री तापमान पर कमरे को ठंडा होने में लगेगा उतना ही समय 16 से 18 डिग्री में भी लगेगा। 16 से 18 डिग्री तापमान पर एसी चलाने से कंप्रेसर पर एक साथ ज्यादा लोड पड़ सकता है जिसकी वजह से बिजली की ज्यादा खपत होगी, जो आपकी जेब पर भारी भी पड़ सकती है। ऊर्जा मंत्रालय ने भी कुछ वक्त पहले एसी को 24 डिग्री तापमान पर चलाने का सुझाव दिया था।
