9 माह तक जिधर फंसी रहीं सुनीता विलियम्स वहां जा रहे भारत के शुभांशु शुक्ला; नया इतिहास रचने को भारत तैयार

Who Is Shubhanshu Shukla: भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अगले महीने एक निजी कंपनी के मिशन में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा करने वाले हैं। आईएसएस वही स्थान है जहां पर 9 माह तक भारतवंशी सुनीता विलियम्स फंसी थीं। शुभांशु शुक्ला आईएसएस पर जाने वाले पहले और 1984 में राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय होंगे।

Who Is Shubhanshu Shukla: भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अगले महीने एक निजी कंपनी के मिशन में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा करने वाले हैं। आईएसएस वही स्थान है जहां पर 9 माह तक भारतवंशी सुनीता विलियम्स फंसी थीं। हालांकि, धरती पर उनकी सुरक्षित वापसी हो चुकी है।

Ax-4 Pilot Shubhanshu Shukla

वायुसेना के विशेषज्ञ टेस्ट पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (फोटो साभार: @Axiom_Space)

'गगनयान' पर तेजी से चल रहा काम

शुभांशु शुक्ला का यह मिशन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन 'गगनयान' के लिए रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है। इसरो 'गगनयान' मिशन पर तेजी से काम कर रहा है, लेकिन यह भी एक सच्चाई है कि इस मिशन के लिए चुने गए सभी अंतरिक्ष यात्रियों के लिए अंतरिक्ष में जाने का यह पहला अनुभव होगा।

End of Feed