आजाद भारत का पहला डाक टिकट कब हुआ था जारी? कितनी थी उसकी कीमत, जानें

21 November History: दुनिया के इतिहास में 21 नवंबर का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के नाम दर्ज है। आज ही के दिन भारत सरकार ने आजाद अपना पहला डाक टिकट जारी किया था। इस डाक टिकट को एक बेहद खास नाम भी दिया गया तो चलिए इसके बारे में आज जानते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आजाद भारत का पहला डाक टिकट।
  • जय हिंद के नाम से जारी हुआ था टिकट।
  • साढ़ तीन आना थी उसकी कीमत।

21 November History: देश को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिलने के बाद स्वतंत्र भारत की सरकार ने अपना पहला डाक टिकट (First Postage Stamp) जारी किया, जिसकी कीमत साढ़े तीन आना तय की गई। ‘जय हिंद’ के नाम से जारी इस डाक टिकट पर बीचो बीच लहराते हुए तिरंगे की तस्वीर अंकित थी, जबकि बाईं ओर अंग्रेजी में इसकी कीमत यानी साढ़े तीन आना अंकित था। तिरंगे के ठीक नीचे ‘इंडिया’ लिखा था और तिरंगे के बगल में 15 अगस्त 1947 अंकित था। यह डाक टिकट कहने को नीले रंग का एक कागज का छोटा सा टुकड़ा था, लेकिन दरअसल यह इतिहास के पन्नों पर स्वतंत्र भारत का पहला हस्ताक्षर था, जो सारी दुनिया के सामने भारत की आजादी की विजयगाथा का जयघोष कर रहा था।

indias first postage stamp

आजाद भारत का पहला डाक टिकट (फाइल फोटो)

21 नवंबर की तारीख की अन्य घटनाओं की बात की जाए तो तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह तथा गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का जन्म भी इसी दिन हुआ था।

End of Feed