क्या है शत्रु एजेंट अधिनियम 2005, जो आतंकियों की मदद करने वालों को पड़ेगा भारी

Enemy Agents Ordinance: आतंकियों की मदद करने वालों की अब खैर नहीं! दुश्मनों के एजेंट से अब सख्ती से निपटने की तैयारी हो चुकी है। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि शत्रु एजेंट अधिनियम के तहत आतंकियों की मदद करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह बेहद कठोर कानून है।

KEY HIGHLIGHTS
  • UAPA से भी खतरनाक है शत्रु एजेंट अधिनियम।
  • इसे एनिमी एजेंट ऑर्डिनेंस भी कहा जाता है।
  • पहली बार साल 1917 यह अधिनियम लाया गया था।

Enemy Agents Ordinance: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकियों की मदद करने वालों से सख्ती से निपटने का मेगा प्लान तैयार कर लिया है। अगर कोई व्यक्ति विदेशी आतंकवादियों का समर्थन करते हुए पाया गया या किसी प्रकार की कोई मदद मुहैया कराई तो उसके खिलाफ शत्रु एजेंट अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। यह बेहद खतरनाक कानून है इसके सामने तो गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) भी कुछ नहीं है।

Terror.

शत्रु एजेंट अधिनियम, 2005

मौत की सजा का प्रावधान

जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन ने कहा कि विदेशी आतंकवादियों का समर्थन करते पाए जाने वाले स्थानीय लोगों पर शत्रु एजेंट अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी, जिसमें न्यूनतम आजीवन कारावास या मौत की सजा का प्रावधान है। 1948 में पाकिस्तानी हमलावरों या आक्रमणकारियों का मुकाबला करने के लिए पेश किया गया यह अधिनियम यूएपीए से कहीं अधिक कठोर है।

End of Feed