रफ्तार धीमी करने से लेकर इमरजेंसी लैंडिंग तक ऐसे काम कर सकता है ब्रेक पैराशूट, जान लें पूरी प्रक्रिया

Brake Parachute: ब्रेक पैराशूट के बारे में आप कितना जानते हैं? हाल ही में आरएलवी पुष्पक के सफल लैंडिंग परीक्षण के दौरान ब्रेक पैराशूट देखने को मिला था। इसकी मदद से ही लैंडिंग परीक्षण कराया गया। दरअसल, ब्रेक पैराशूट एक तरह का पैराशूट होता है, जिसकी मदद से विमान की रफ्तार कम की जाती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ATR परीक्षण रेंज में ब्रेक पैराशूट का हुआ इस्तेमाल।
  • ब्रेक पैराशूट की मदद से पुष्पक विमान का सफल परीक्षण।
  • छोटे रनवे पर मददगार साबित हो सकता है ब्रेक पैराशूट।

Brake Parachute: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आरएलवी पुष्पक की लैंडिंग में ब्रेक पैराशूट का सफल परीक्षण किया। दुनिया ने डीआरडीओ ATR परीक्षण रेंज का यह नजारा देखा और भारत का लोहा माना। ब्रेक पैराशूट की मदद से दूर दुर्गम इलाकों और चुनौतीपूर्ण जगहों में छोटे रनवे पर विमान की लैंडिंग कराई जा सकेगी।

Brake_Parachute

ब्रेक पैराशूट क्या है?

फिल्मों में आप लोगों ने जरूर लड़ाकू विमानों की स्पीड को कम करने के लिए ब्रेक पैराशूट का इस्तेमाल होते हुए देखा होगा। इसके लिए विमान को बड़े रनवे की जरूरत नहीं पड़ती। छोटे रनवे पर ही ब्रेक पैराशूट की मदद से विमान लैंड हो सकता है।

End of Feed