क्या होते हैं ग्लेशियर? क्या है इनके बनने का रहस्य और कैसे डालते हैं ये जीवन पर असर?

प्रकृति के अद्भुत निर्माणों में से एक हैं ग्लेशियर, जो अपनी विशालता और शक्ति के लिए जाने जाते हैं। ये पर्वतीय क्षेत्रों में पाए जाते हैं और वर्षों में धीरे-धीरे आकार लेते हैं। इनके बारे में समझना न सिर्फ रोचक है बल्कि हमारे जीवन और पर्यावरण के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में आइए जानें इनके बारे में।

What is a Glacier: अधिकांश लोग ग्लेशियर के बारे में ज्यादा नहीं जानते। ग्लेशियर को “हिमनद” या Rivers of Ice के नाम से भी जाना जाता है। वास्तव में, ये पहाड़ी इलाकों में पाई जाने वाली गतिशील बर्फ की परत होती है। इस चलती हुई बर्फ की परत को ही ग्लेशियर कहा जाता है। इस खबर के माध्यम से हम जानेंगे कि ग्लेशियर क्या होते हैं, कितने प्रकार के होते हैं और ये दुनिया के किन-किन क्षेत्रों में पाए जाते हैं। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि ग्लेशियर कैसे बनते हैं और इनके पिघलने से जीवन पर किस तरह का असर पड़ता है।

What is a Glacier

जानें क्या है Glaciers की दुनिया का रहस्य?

ग्लेशियर आकार में विशाल और बेहद शक्तिशाली होते हैं, लेकिन ये छोटे-छोटे हिम कणों से शुरू होते हैं। प्रत्येक बर्फ के क्रिस्टल का आकार और संरचना अलग होती है। सोचिए, एक पूरा ग्लेशियर बनने के लिए कितने बर्फ के कणों की जरूरत होती है, क्योंकि बर्फ धीरे-धीरे और वर्षों में ग्लेशियर में बदलती है। हिमनद बर्फ, हिम, चट्टान, तलछट (Sediment) और पानी का एक बड़ा मिश्रित पिंड होते हैं। ये जमीन पर बनते हैं और अपने भारी वजन और गुरुत्वाकर्षण (Gravity) के कारण ढलानों की ओर धीरे-धीरे बढ़ते हैं। हर ग्लेशियर अपनी खासियत रखता है और इसका वातावरण भी अलग होता है।

End of Feed