कब तक राहुल गांधी को छोड़नी पड़ेगी एक सीट? क्या कहते हैं नियम कायदे

Lok Sabha Election Results: लोकसभा चुनाव के पूरे नतीजे घोषित हो चुके हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर भारत की रायबरेली और दक्षिणी राज्य केरल की वायनाड सीट से जीत दर्ज की तो क्या वह दोनों सीट का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं? चलिए समझते हैं कि आखिर नियम क्या कहते हैं?

Lok Sabha Election Results: लोकसभा चुनाव के पूरे नतीजे घोषित हो चुके हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर भारत की रायबरेली और दक्षिणी राज्य केरल की वायनाड सीट से जीत दर्ज की। ऐसे में अब उन्हें एक सीट खाली करनी पड़ेगी, लेकिन एक नेता के पास आखिर सीट खाली करने के लिए कितने दिनों का समय होता है? चलिए आज इसी विषय पर बात करते हैं।

Rahul_Gandhi_Seat

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी

राहुल गांधी को वायनाड में 6,47,445 वोट मिले और उन्होंने भाकपा की अन्नी राजा को 3,64,422 वोट से चुनावी शिकस्त दी, जबकि उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से 3,90,030 वोट से जीत हासिल की। यहां पर दूसरे स्थान पर भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह रहें जिन्हें कुल 2,97,619 वोट मिले, जबकि राहुल गांधी के पक्ष में 6,87,649 वोट पड़े।

End of Feed