ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं! WMO रिपोर्ट में जलवायु संकट पर बड़ी चेतावनी

WMO ने चेतावनी दी है कि 3.6 अरब लोग हर साल कम से कम एक महीने पानी की कमी से जूझते हैं, और 2050 तक यह संख्या बढ़कर 5 अरब हो सकती है विश्व मौसम संगठन (WMO) की ताज़ा रिपोर्ट ने दुनिया को एक बार फिर चेतावनी दी है कि अब जलवायु परिवर्तन का असर साफ दिखाई दे रहा है।

नई दिल्ली: WMO ने चेतावनी दी है कि 3.6 अरब लोग हर साल कम से कम एक महीने पानी की कमी से जूझते हैं, और 2050 तक यह संख्या बढ़कर 5 अरब हो सकती है विश्व मौसम संगठन (WMO) की ताज़ा रिपोर्ट ने दुनिया को एक बार फिर चेतावनी दी है कि अब जलवायु परिवर्तन का असर साफ दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2024 में दुनिया भर में पानी का चक्र बेहद अस्थिर रहा कहीं भारी बारिश और बाढ़, तो कहीं भीषण सूखा।

glcier.

जलवायु परिवर्तन का असर , WMO ने जारी की चेतावनी (PHOTO -AI)

रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के केवल एक-तिहाई नदी क्षेत्रों में ही पानी की स्थिति सामान्य रही, जबकि बाकी क्षेत्रों में पानी या तो बहुत ज्यादा था या बेहद कम। यह लगातार छठा साल है, जब यह असंतुलन देखा गया है।

End of Feed