Roadrunner Bird: दुनियाभर में एक से बढ़कर एक अनोखे पशु-पक्षी मौजूद हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको पता हो। इन्हीं में से एक पक्षी ऐसा भी है, जो जहरीले सांपों को खाना पसंद करता है, लेकिन ऐसा नहीं है कि यह सिर्फ जहरीले सांपों को ही खाता है। मासांहारी पक्षी होने की वजह से यह सांपों के साथ ही छोटे जानवरों, छिपकलियों, बिच्छुओं, खरगोश, चूहों और टिड्डयों का शिकार भी करते हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं रोडरनर पक्षी की।
रोडरनर पक्षी
सांप का चंद सेकंड में काम तमाम
रोडरनर पक्षी बिल्कुल अपने नाम की तरह तेज गति से दौड़ने की क्षमता रखते हैं। यह 30-35 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकते हैं जिसकी बदौलत यह शिकारियों की चंगुल से भाग निकलते हैं और पलक झपकते ही अपने शिकार का काम तमाम कर सकते हैं। रोडरनगर एक से डेढ़ मीटर लंबे सांप को चंद सेकंड में ही मौत की नींद सुला देते हैं। जी, हां! इनके भीतर जहरीले सांपों को मारने की क्षमता होती है।
यह भी पढ़ें: क्या दुनिया का सबसे जहरीला सांप है रसेल वाइपर? भूलकर भी न छेड़ें, सबसे ज्यादा परेशान है बांग्लादेश
रोडरनर पक्षी
कहां पाए जाते हैं रोडरनर पक्षी?
आमतौर पर रोडरनर पक्षी सेंट्रल अमेरिका और मेक्सिको में पाए जाते हैं। यह गर्म और शुष्क जलवायु को पसंद करते हैं। इसी वजह से अक्सर रेगिस्तान, झाड़ीदार इलाकों और खुले जंगलों में देखे जा सकते हैं। यूं तो रोडरनर पक्षी के भीतर उड़ने की कला होती है, लेकिन यह अन्य पक्षियों की तरह उड़ने में माहिर नहीं होते हैं और ज्यादा दूरी तक उड़ान नहीं भर सकते हैं। इसीलिए यह छोटी दूरी की उड़ान के अलावा खतरों से बचने के लिए दौड़ लगाते हैं।
कोयल की तरह लगते हैं रोडरनर
रोडरनर हूबहू कोयल की तरह तो नहीं दिखाई देते, लेकिन यह कोयल की प्रजाति के ही हैं। दुनियाभर में रोडरनर की दो प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें ग्रेटर रोडरनर और लेसर रोडरनर शामिल हैं।
