किलर व्हेल से लेकर पोलर बियर तक, ये हैं दुनिया के सबसे ताकतवर दंश वाले जानवर

Strongest Bite of Animals: दुनियाभर में कई ऐसे जानवर मौजूद हैं जिनके दंश में इतनी ज्यादा ताकत होती है कि बड़े से बड़ा शिकार भी चित हो जाता है। इन जानवरों में ओर्का व्हेल से लेकर पोलर बियर तक शामिल हैं। वर्ल्डएटलस, लाइव साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक, ओर्का व्हेल के दंश में सबसे ज्यादा ताकत होती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आक्रामक होते हैं दरियाई घोड़े
  • नील मगरमच्छ के चंगुल से नहीं बच पाता शिकार
  • ओर्का व्हेल के झुंड में रहना है पसंद

Strongest Bite of Animals: दुनियाभर में ओर्का व्हेल से लेकर जगुआर तक कई ऐसे जानवर मौजूद हैं, जो बड़े से बड़े शिकारी को आसानी से चित कर सकते हैं। ओर्का व्हेल के काटने का बल लगभग 19,000 पाउंड प्रति वर्ग इंच (PSI) होता है। इसी वजह से ओर्का व्हेल दुनिया के सबसे ताकतवर दंश वाले जानवरों में से एक माने जाते हैं, लेकिन ओर्का व्हेल के अलावा ग्रेट व्हाइट शार्क का शिकार करना भी आसान नहीं है। इनके भीतर भी गजब की ताकत होती है।

Strongest Bite of Animals.

सबसे ताकतवर दंश वाले जानवर

वर्ल्ड ऑफ स्टैटिक्स ने वर्ल्डएटलस, लाइव साइंस के हवाले से दुनिया के सबसे ताकतवर दंश वाले जानवरों की एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में ओर्का व्हेल, दरियाई घोड़ा, जगुआर, पोलर बियर तक शामिल है।

End of Feed