Ethiopian Calendar: क्या आप लोगों को पता है कि दुनिया में एक ऐसा भी देश है, जो अन्य देशों की तुलना में काफी पीछे चल रहा है। हम बात समय की कर रहे हैं, क्योंकि आप लोग 2024 में जी रहे हैं, जबकि एक अफ्रीकी देश में अभी साल 2017 की शुरुआत होने वाली है। यानी अभी वहां पर 2016 के आखिरी कुछ महीने चल रहे हैं।
इथोपिया
कब मनाजा जाता है नया साल?
समूची दुनिया जब जनवरी की पहली तारीख को नया साल मनाती है तब इस मुल्क के लोग शांति के साथ जीवनयापन कर रहे होते हैं, क्योंकि इस अफ्रीकी देश में सितंबर में नया साल मनाया जाता है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं कि अफ्रीकी देश इथोपिया की। इथोपिया दुनियाभर के कैलेंडर से सात साल पीछे चल रहा है। इस देश की सांस्कृतिक पहचान काफी गहरी है।
इथोपिया में इथियोपिक कैलेंडर का इस्तेमाल होता है, जिसे गीज कैलेंडर भी कहा जाता है। इस कैलेंडर में दुनियाभर के तमाम देशों में इस्तेमाल होने वाले कैलेंडर की तरह 12 महीने नहीं, बल्कि 13 महीने होते हैं। साथ ही हर एक माह में 30 दिन न ज्यादा और न ही कम दिन होते हैं।
इथोपिया
इथोपिया की रोचक बातें:
- इथोपिया में दुनिया से अलग सितंबर माह में नव वर्ष मनाया जाता है।
- इथोपिया में गीज कैलेंडर का इस्तेमाल होता है, जबकि बाकी देश ग्रेगोरियन कैलेंडर का इस्तेमाल करते हैं।
- ग्रेगोरियन कैलेंडर के तहत एक जनवरी से नए साल की शुरुआत होती है।
- गीज कैलेंडर में 13 माह होते हैं, लेकिन आखिरी महीने में दिन कम होते हैं।
- इथोपिया के लोग आखिरी माह को पैग्यूम (Pagume) कहते हैं. जिसमें 5 या फिर 6 दिन होते हैं।
- इथोपिया का कैलेंडर दुनिया से 7 साल और कुछ माह पीछे चलता है।
कौन सा कैलेंडर होता है इस्तेमाल?
भागती दौड़ती दुनिया के साथ संबंधों का विस्तार करने के लिए अफ्रीकी देश में अपनी संस्कृति में थोड़ा बदलाव भी किया। जिसकी बदौलत इथोपिया में दोनों कैलेंडर का इस्तेमाल होने लगा। अंतरराष्ट्रीय व्यापार और अन्य देशों से संचार स्थापित करने के लिए इथोपिया ग्रेगोरियन कैलेंडर का इस्तेमाल करता है, जबकि धार्मिक गतिविधियों के अपने पुराने इथियोपियन कैलेंडर को मानता है।
