शहीद मान चुका था पूरा देश, पर मौत को चकमा देकर चीन से लौटा था जाबाज; कुछ ऐसी है मेजर धन सिंह की कहानी

Dhan Singh Thapa: कहानी एक ऐसे जाबाज की जिन्होंने चीनी सैनिकों को नाक रगड़ने पर मजबूर कर दिया था और असाधारण वीरता का प्रदर्शन करते हुए मौत को मात देकर चीन से वापस लौट आए थे। 1963 में चीन से वापसी पर उनका जोरदार स्वागत हुआ और एक बार फिर वह सेना में शामिल हो गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • 1962 में चीन ने किया था हमला।
  • मेजर ने खुखरी से कई चीनी सैनिकों को मार गिराया था।
  • चीनियों ने मेजर धन सिंह को कब्जे में ले लिया था।

Dhan Singh Thapa: साल 1962 में हमारे पड़ोसी मुल्क चीन (China) ने हमला कर दिया था। सैन्य ताकत हो या फिर गोला बारूद। चीन हर मामले में हम पर भारी पड़ रहा था, लेकिन एक चीज थी जिसमें हिंदुस्तान के सैनिक कम नहीं थे, वो था जज्बा और देश प्रेम।

Dhan Singh Thapa

मेजर धन सिंह थापा (फोटो साभार: https://x.com/IaSouthern)

इस हिम्मत की मिशाल मेजर धन सिंह थापा (Dhan Singh Thapa) थे। उन्होंने 1962 की जंग (1962 Indo China War) में चीनी सैनिकों को नाक रगड़ने पर मजबूर कर दिया था और मौत को मात देकर वतन वापस लौट आए थे।

End of Feed