Asteroid VIDEO: फिलीपींस के ऊपर वायुमंडल से टकराया एस्टेरॉयड, देखते-ही-देखते बन गया आग का गोला

Asteroid towards Earth: फिलीपींस के लुजोन द्वीप के आसमान में एक जलता हुआ एस्टेरॉयड दिखाई दिया जिसका VIDEO सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहा है। यूरोपीय स्पेस एजेंसी (ESA) ने बताया कि 4 सितंबर को एक छोटे आकार का एस्टेरॉयड पृथ्वी के वायुमंडल से टकराया और जलकर खाक हो गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • वायुमंडल में दाखिल हुआ एस्टेरॉयड।
  • देखते ही देखते जल गया एस्टेरॉयड।
  • पूरी तरह सुरक्षित हैं लुजोन द्वीप के लोग।

Asteroid towards Earth: फिलीपींस के आसमान में एक जलता हुआ एस्टेरॉयड दिखाई दिया। जिसके बाद वह कौतुहल का विषय बन गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों एक एस्टेरॉयड पृथ्वी के वायुमंडल से टकराया और आग का गोला बन गया। आसान भाषा में कहें तो पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश के साथ ही एस्टेरॉयड तेजी से जलने लगा।

asteroid hits earth

आग का गोला बना एस्टेरॉयड

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के मुताबिक, फिलीपींस के लुजोन द्वीप के पास पश्चिमी प्रशांत महासागर के ऊपर 4 सितंबर को स्थानीय समयानुसार लगभग 12:46 बजे एक 3 फुट का एस्टेरॉयड पृथ्वी के वायुमंडल से टकराया और देखते ही देखते जल गया।

End of Feed