माइकल वुडफोर्ड और रॉबर्ट ई. हॉल ने 'मैक्रोइकॉनॉमिक स्टेबिलाइज़ेशन (समष्टि-आर्थिक स्थिरता) के माइक्रोइकॉनॉमिक (व्यष्टि-आर्थिक) आधार' के लिए इस साल का इकोनॉमिक साइंसेज में नोबेल पुरस्कार जीता। इस साल के पुरस्कारों की श्रृंखला में आखिरी पुरस्कार, इकोनॉमिक्स में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार, की घोषणा सोमवार को स्टॉकहोम में रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा की गई।
अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 2026 रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को
इस प्रतिष्ठित पुरस्कार का आधिकारिक नाम 'अल्फ्रेड नोबेल की याद में इकोनॉमिक साइंसेज में स्वेरिजेस रिक्सबैंक पुरस्कार' है और इसकी इनामी राशि 1.2 मिलियन डॉलर है।
पिछले साल यह पुरस्कार जोएल मोकिर, फिलिप एगियन और पीटर हॉविट को 'क्रिएटिव डिस्ट्रक्शन' (रचनात्मक विनाश) पर उनके काम के लिए मिला था। उन्होंने बताया था कि कैसे नई तकनीक और उत्पादन के तरीके विकास और जीवन स्तर को बेहतर बना सकते हैं। इन दो अमेरिकी लोगों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए नोबेल पुरस्कार समिति ने कहा, 'उन्होंने दिखाया कि स्टेबिलाइजेशन पॉलिसी (स्थिरता नीति) को फिर से जीवंत करने के लिए इकोनॉमिक मॉडल को कैसे नए सिरे से बनाया जा सकता है। महंगाई, उत्पादन और खपत जैसे मैक्रोइकॉनॉमिक वेरिएबल्स के बीच सांख्यिकीय संबंधों पर मॉडल बनाने के बजाय, उन्होंने उन्हें माइक्रोइकॉनॉमिक आधार पर बनाने का विकल्प चुना।'
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: शांति का नोबेल नहीं मिला तो 'बारात के फूफा' बने डोनाल्ड ट्रंप, नॉर्वे को धमकी देते हुए कहा- हम भूलेंगे नहीं
सेंट्रल बैंक ने इसे 1968 में नोबेल की याद में शुरू किया था
इकोनॉमिक्स पुरस्कार को आधिकारिक तौर पर 'अल्फ्रेड नोबेल की याद में इकोनॉमिक साइंसेज में बैंक ऑफ स्वीडन पुरस्कार' के नाम से जाना जाता है। सेंट्रल बैंक ने 1968 में नोबेल की याद में शुरू किया था। नोबेल 19वीं सदी के स्वीडिश व्यवसायी और रसायनज्ञ थे, जिन्होंने डायनामाइट का आविष्कार किया था और पांच नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत की थी।
बिजनेस इनोवेशन पर रिसर्च करने वाले तीन शोधकर्ताओं को यह पुरस्कार
पिछले साल, बिजनेस इनोवेशन पर रिसर्च करने वाले तीन शोधकर्ताओं को यह पुरस्कार मिला था। उन्होंने समझाया था कि कैसे नए उत्पाद और आविष्कार आर्थिक विकास और मानव कल्याण को बढ़ावा देते हैं, भले ही वे पुरानी कंपनियों को पीछे छोड़ देते हैं।
