विमान हादसे से बचाव के लिए होता है एडवांस सिस्टम, पर कैसे हुआ हादसा? समझिए TCAS का पूरा गणित

US Plane Crash: अमेरिका में रोनाल्ड रीगन वाशिंगटन एयरपोर्ट पर बुधवार रात कम ऊंचाई पर उड़ते समय एक यात्री विमान और एक सैन्य हेलीकॉप्टर टकराकर पोटोमैक नदी में गिर गए। अधिकारियों ने कहा कि विमान और हेलीकॉप्टर में सवार कोई भी व्यक्ति जिंदा नहीं बचा। हालांकि, ऐसी तकनीक मौजूद है, जो उड़ान के समय दूसरे विमानों से बचने में मदद करने के लिए डिजाइन की गई है तो चलिए उसके बारे में जानते हैं।

US Plane Crash: अमेरिका में रोनाल्ड रीगन वाशिंगटन एयरपोर्ट पर बुधवार रात कम ऊंचाई पर उड़ते समय एक यात्री विमान और एक सैन्य हेलीकॉप्टर टकराकर पोटोमैक नदी में गिर गए। 'अमेरिकन एयरलाइंस' की उड़ान संख्या एए5342 के साथ हुए इस हादसे में विमान में सवार 60 यात्रियों और चालक दल के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि हेलीकॉप्टर में सवार तीन सैन्य कर्मियों की भी जान चली गई। हेलीकॉप्टर नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। अधिकारियों ने कहा कि विमान और हेलीकॉप्टर में सवार कोई भी व्यक्ति जिंदा नहीं बचा।

US Aircraft Down

अमेरिका में कैसे हुआ हादसा?

इससे एक महीना पहले दक्षिण कोरिया में संभवत: किसी पक्षी के टकराने के कारण एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार 181 यात्रियों में से दो को छोड़कर सभी की मौत हो गई थी। इन दोनों घटनाओं ने दुनिया भर का ध्यान विमानन सुरक्षा की ओर आकर्षित किया है।

End of Feed